फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण हैं ये तीन प्राणायाम, एकाग्रता-शांति के लिए करें रोजाना अभ्यास

Mon, 10 Oct 2022 12:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
World Mental Health Day 2022, Yoga Poses to Cure Mental Health Problems will Keep Mind Calm and Positive
मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने वाले योगासन - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की सलाह देते हैं। योगासनों के अभ्यास की आदत मानसिक स्वास्थ्य विकारों को कम करने के साथ नकारात्मकता को दूर करने और चिंता-तनाव जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने वाला माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया है कि योग, विशेषकर प्राणायाम के अभ्यास की आदत बनाकर मन को शांत रखने और चिंता-तनाव जैसे विकारों के जोखिम को कम करने में विशेष लाभ पाया जा सकता है। प्राणायाम तंत्रिका तंत्र को आराम देने के साथ हार्मोन्स के रिलीज को व्यवस्थित करने और तमाम प्रकार के विकारों के जोखिम को कम करने में कारगर हो सकते हैं।



वैश्विक स्तर पर बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इस बढ़ते खतरे को कम करने के लिए हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बढ़ते खतरे से बचाव के लिए कम उम्र से ही दिनचर्या में योगाभ्यास की आदत बनानी चाहिए, ये न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक हैं साथ ही बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और नकारात्मकता को दूर करके आत्मविश्वास को बनान में भी इससे लाभ मिल सकता है।

आइए जानते हैं कि किन प्राणायामों के अभ्यास की आदत संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकती है?

World Mental Health Day 2022, Yoga Poses to Cure Mental Health Problems will Keep Mind Calm and Positive
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

अनुलोम विलोम प्राणायाम के मानसिक स्वास्थ्य में लाभ

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं में अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नियमित अभ्यास को विशेष लाभकारी माना जाता है। वैकल्पिक रूप से गहरी सांस लेने वाले इस योगाभ्यास  के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कई प्रकार के लाभ हैं। योग विशेषज्ञ कहते हैं, इस प्राणायाम के अभ्यास की आदत धैर्य और ध्यान को बेहतर बनाए रखने के साथ तनाव और चिंता से राहत दिलाने वाला माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि मस्तिष्क, श्वसन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में भी अनुलोम-विलोम का अभ्यास लाभकारी है। रक्तचाप को कम करने में भी इस प्राणायाम के विशेष लाभ माने जाते हैं।

World Mental Health Day 2022, Yoga Poses to Cure Mental Health Problems will Keep Mind Calm and Positive
कपालभाति प्राणायाम से होने वाले लाभ - फोटो : istock

कपालभाति प्राणायाम का करें अभ्यास

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य के साथ पाचन अंगों की सेहत में भी सुधार करने में सहायक है। कपालभाति प्राणायाम आपकी नसों को सक्रिय करने, मानसिक शक्ति पर नियंत्रण प्राप्त करने, बालों का विकास को बढ़ावा देने और आपकी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में आपकी मदद करता है। मन को शांत और नकारात्मक विकारों से दूर रखने में भी इस प्राणायाम के लाभ हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि किडनी और लिवर की समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी इस योग का अभ्यास किया जाना फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Mental Health Day 2022, Yoga Poses to Cure Mental Health Problems will Keep Mind Calm and Positive
नियमित रूप से प्राणायाम अभ्यास के लाभ - फोटो : istock

भस्त्रिका प्राणायाम से मानसिक स्वास्थ्य लाभ

चिंता-तनाव, अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भस्त्रिका प्राणायाम के अभ्यास को भी विशेषज्ञों ने प्रभावी पाया है। इस प्राणायाम के अभ्यास की आदत ब्रेन ऑक्सीजनेशन के लिए अच्छा माना जाता है। यह तंत्रिका और मोटर प्रणाली को लाभ पहुंचाने, शरीर और दिमाग को ऊर्जा देने के साथ अवसाद और चिंता विकार के लक्षणों को कम करने में भी आपके लिए विशेष लाभकारी है। भस्त्रिका प्राणायाम को याददाश्त सुधार करने के लिए भी प्रभावी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed