फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: प्राणायाम का नियमित अभ्यास है विशेष लाभकारी, इन गंभीर समस्याओं से रहेंगे सुरक्षित

Tue, 12 Oct 2021 12:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 12 Oct 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
why pranayama is important for overall health, what expert says
प्राणायाम के फायदे - फोटो : iStock

तमाम अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि शरीर को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली के बढ़ावा देने में योग और मेडिटेशन अत्यंत लाभदायक होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक प्राणायाम ऐसा ही एक अभ्यास है जो शरीर को अदुरूनी शक्ति प्रदान करने के साथ तमाम तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्राणायाम श्वास नियमन का अभ्यास है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्राणायाम काफी लाभदायक हो सकता है। प्राणायाम, संस्कृत के दो शब्दों प्राण और याम से मिलकर बना हुआ है जिसका अर्थ है जीवन ऊर्जा पर नियंत्रण।



कोरोना के इस दौर में जहां हर तरफ प्रतिरक्षा प्रणाली के बढ़ावा देने वाले उपाय करने के लिए लोगों के प्ररित किया जा रहा है, ऐसे में प्राणायाम का नियमित अभ्यास बेहतर विकल्प हो सकता है। तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि सांस का यह अभ्यास कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में काफी लाभदायक हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में प्राणायाम अभ्यास करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

why pranayama is important for overall health, what expert says
सेहत के लिए प्राणायाम के फायदे - फोटो : Pixabay

प्राणायाम से सेहत को लाभ
योग विशेषज्ञ बताते हैं, प्राणायाम अपनी सांसों को नियंत्रित करने का एक सबसे प्रभावी उपाय है। प्राणायाम का उद्देश्य शरीर और मन को जोड़ना है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाते हुए शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाता है। प्राणायाम में सांस लेने की विभिन्न तकनीक शामिल हैं। नादिशोधन, उज्जयी, भ्रामरी, भस्त्रिका ऐसे ही प्राणायाम के विकल्प हैं। साँस लेने के इन व्यायामों का अभ्यास कई तरह से किया जा सकता है। आइए तमाम प्रकार के प्राणायाम से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

why pranayama is important for overall health, what expert says
कम होगी तनाव की समस्या - फोटो : Pixabay

तनाव कम करने में प्राणायाम के लाभ
साल 2013 के एक अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि प्राणायाम, तनाव के स्तर को कम करने में सहायक होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि प्राणायाम तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, जिससे तनाव प्रतिक्रिया में सुधार होता है। इसके अलावा साल 2013 के एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि जिन बच्चों ने प्राणायाम का अभ्यास किया उन्हें परीक्षा देने से पहले चिंता और तनाव का कम अनुभव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
why pranayama is important for overall health, what expert says
रक्तचाप नियंत्रित रखने में प्राणायाम के लाभ - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक
उच्च रक्तचाप को तमाम प्रकार की बीमारियों का कारक माना जाता है, अध्ययनों से पता चलता है कि प्राणायाम का अभ्यास रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम भी कम हो जाता है। साल 2014 के एक अध्ययन में उच्च रक्तचाप वाले प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इनमें कुछ लोगों को उच्चरक्तचाप रोधी दवाएं दी गईं जबकि कुछ को प्राणायाम करने को कहा गया। जिन प्रतिभागियों ने प्राणायाम का अभ्यास किया उनमें रक्तचाप का स्तर 6 सप्ताह में कम पाया गया।

विज्ञापन
why pranayama is important for overall health, what expert says
फेफड़ों के लिए प्राणायाम के लाभ - फोटो : iStock

फेफड़ों को स्वस्थ रखने में सहायक
अध्ययनों से पता चलता है कि प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं। साल 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि 6 सप्ताह तक प्रतिदिन 1 घंटे प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों के कार्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों से संबंधित तमाम गंभीर बीमारियों जैसे अस्थमा, एलर्जिक ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और टीबी के खतरे को कम कर सकता है। 


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed