फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आयुर्वेदिक काढ़ों को पीने से बीमारियां हो सकती हैं दूर, सर्दियों में इनके और भी हैं फायदे

Thu, 31 Dec 2020 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 31 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Use these decoction in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी में हम ठंड से बचने के लिए नाजाने क्या-क्या तरीके नहीं अपनाते। ज्यादा कपड़े पहन लेते हैं, आग या हीटर जलाकर गर्माहाट लेते हैं और साथ ही कई तरीकें के भोजन का सेवन करते हैं, ताकि हमें ठंड न लगे। सर्दियों में बीमारियां भी व्यक्ति को जल्दी अपनी चपेट में ले लेती हैं, इसलिए भी लोग अपने खानपान से लेकर मोटे-मोटे कपड़े पहनने का खासतौर पर ध्यान देते हैं। लेकिन हम आपको कुछ काढ़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ आपको ठंड नहीं लगेगी, बल्कि आप रोगों से भी कोसों दूर रह सकते हैं।

Use these decoction in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहला काढ़ा है तुलसी और अदरक का काढ़ा, जो आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि सबसे पहले तुलसी और अदरक को साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक बर्तन में पीने लायक पानी को गर्म करें और जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो फिर इसमें अदरक, तुलसी के पत्ते, साबुत काली मिर्च और लौंग डालकर धीमी आंच पर इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद इस पानी को छान लें और इसका सेवन जितना ज्यादा हो सके करें।

Use these decoction in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुलसी और अदरक ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जो आपको ठंड से बचाने में मदद करेंगी और साथ ही सर्दी-जुकाम, गले की खराश जैसे कई रोगों से भी दूर रखेंगे। हमारे पेट में जब दर्द होता है या फिर हमें उल्टी-दस्त होते हैं, तब हम अजवाइन का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का काढ़ा भी आपको कई रोगों से दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही अजवाइन के काढ़े से आप ठिठुरती ठंड से भी बचे रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Use these decoction in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए आपको एक बर्तन में पानी डालना है और फिर उसमें एक चम्मच अजवाइन और साथ में थोड़ा गुड़ भी डालना है। इसके बाद दोनों को धीमी आंच पर अच्छे से पकाए और जब ये बनकर तैयार हो जाए तो इसका सेवन गुनगुने रहने पर करें। इसके सेवन से बुखार, खांसी, ठंड लगना, थकावट महसूस होना, आलस आना आदि चीजों में ये आपकी काफी मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Use these decoction in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके बाद आप लौंग और तुलसी को मिलाकर बनाए गए काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी डालकर फिर उसमें चार से पांच लौंग और कुछ तुलसी के पत्ते डालकर इसे धीमी आंच पर पकाना है। जब ये बनकर तैयार हो जाए, तो फिर गुनगुने रहने पर ही इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से जोड़ों के दर्द में राहत, गले की खराश, नाक बहने जैसी कई समस्याओं में काफी आराम मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed