फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: घर पर कर रहे हैं व्यायाम या योगाभ्यास, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 24 Feb 2023 09:31 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
Tips For Beginners Doing Yoga Asanas And Exercise At Home
घर पर व्यायाम करने के टिप्स - फोटो : Istock

स्वस्थ और फिट शरीर के लिए योगासन और व्यायाम फायदेमंद हैं। इनका नियमित अभ्यास शरीर को फिट तो रखता ही हैं, कई बीमारियों से भी बचाता है। हालांकि कोरोना महामारी के दौर पर लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते, ऐसे में घर पर ही खुद को फिट कर रखने के लिए व्यायाम और योग करते हैं।  हालांकि खुद से बिना किसी गाइड या ट्रेनर के व्यायाम शरीर पर गलत असर भी डाल सकता है। गाइड या ट्रेनर की गैरमौजूदगी में घर पर योगाभ्यास या व्यायाम करते समय कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। ये छोटी छोटी गलतियां आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में घर पर योगासन या व्यायाम करते समय उन चीजों के बारे में जान लेना चाहिए जो सेहत के लिए गलत हो सकती है। घर पर एक्सरसाइज करते समय कुछ बातों को खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं सेहत से जुड़ी ये जरूरी बातें।

Tips For Beginners Doing Yoga Asanas And Exercise At Home
घर पर व्यायाम करने के टिप्स - फोटो : iStock

व्यायाम का गलत तरीका

अक्सर लोग एक्सरसाइज या योग के बारे में अधिक जानकारी न होने के बाद भी लगातार उसी व्यायाम को करते रहते हैं। आसन के गलत पोज आपके शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं तो वहीं क्षमता के अनुरुप एक्सरसाइज न करना भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में गलत तरीके से योगाभ्यास करने से बेहतर है कि हल्के और आसान योगासन से शुरुआत करें।

Tips For Beginners Doing Yoga Asanas And Exercise At Home
घर पर व्यायाम करने के टिप्स - फोटो : iStock

घर में कहां और कैसे करें व्यायाम

लोग घर पर व्यायाम तो करने लगते हैं लेकिन अगर आप कहीं भी बैठ कर योगाभ्यास करने लगते हैं तो यह गलत है। सबसे पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि खुली जमीन पर एक्सरसाइज या योग न करके मैट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि बंद कमरे में एक्सरसाइज या योग करने के बजाए खुली छत, लाॅन या बड़े हाॅल में व्यायाम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Beginners Doing Yoga Asanas And Exercise At Home
घर पर व्यायाम करने के टिप्स - फोटो : iStock

दर्द या अस्वस्थ होने पर न करें व्यायाम

अगर आप किसी तरह से अस्वस्थ हैं तो व्यायाम करने से बचें। शरीर में दर्द होने या तबियत खराब होने की स्थिति में भी आप योगाभ्यास करना चाहते हैं तो कौन सा योग सही होगा, यह जान कर ही करें।

विज्ञापन
Tips For Beginners Doing Yoga Asanas And Exercise At Home
घर पर व्यायाम करने के टिप्स - फोटो : iStock

शरीर को दें आराम

कोरोना महामारी के कारण अगर आप घर पर बंद है और खाली समय में मात्र योग व एक्सरसाइज करते रहना पसंद है तो यह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। लगभग पूरा पूरा दिन योग व एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। शरीर को आराम की जरूरत होती है, ऐसे में हफ्ते में एक दिन शरीर को आराम दें। अपनी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed