फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ऐसे लोगों में सर्वाइकल का होता है अधिक खतरा, ये तीन योगासन कर सकते हैं आपकी मदद

Fri, 24 Jun 2022 11:51 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Three Yoga Asanas For Cervical Pain in Hindi, neck pain risk factors
सर्वाइकल की समस्या - फोटो : iStock

सर्वाइकल का दर्द, मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसके कई कारण हो सकते हैं। शरीर की मुद्रा का सही न होना, सिर को एक ही स्थिति में लंबे समय तक रखने जैसी आदत आपमें सर्वाइकल होने के जोखिम को बढ़ा सकती है। कंप्यूटर पर देर तक काम करते रहने वाले लोगों में भी सर्वाइकल होने का खतरा अधिक पाया गया है। इस समस्या को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है क्योंकि इसमें की गई लापरवाही शरीर के अन्य अंगों जैसे पीठ और कंधों में समस्या का कारण बन सकती है। सर्वाइकल का दर्द समय के साथ इन अंगों में भी बढ़ने लग जाता है।



सर्वाइकल या गर्दन में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए योग का अभ्यास करना एक बेहतरीन तरीका है। योगासन गर्दन में रक्त के संचार को बढ़ावा देकर मांसपेशियों को आराम दिलाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

शोध बताते हैं कि नौ सप्ताह तक नियमित योगासनों का अभ्यास करने वाले लोगों में सर्वाइकल के दर्द की समस्या को कम करने में मदद मिली। आइए जानते हैं कि जिन लोगों के गर्दन में दर्द की दिक्कत होती है उन्हें कौन से योगासन करने से लाभ मिल सकता है?

Three Yoga Asanas For Cervical Pain in Hindi, neck pain risk factors
मत्स्यासन योग करने से लाभ - फोटो : istock

मत्स्यासन योग से मिलेगा लाभ

मत्स्यासन या फिश पोज योग के अभ्यास से गर्दन में दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है। इस योग में आपके ऊपरी शरीर में खिंचाव के साथ, फेफड़ों में वायुप्रवाह में भी सुधार होता है। डेस्क जॉब के कारण होने वाले सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या
के अधिक शिकार होते हैं। शरीर की मुद्रा को सुधारने और गर्दन में होने वाले दर्द की समस्या को कम करने में मत्स्यासन योग के अभ्यास की आदत बनाना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। 

Three Yoga Asanas For Cervical Pain in Hindi, neck pain risk factors
भुजंगासन या कोबरा पोज करने के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन या कोबरा पोज का अभ्यास

भुजंगासन योग गर्दन, रीढ़ और कंधे की जकड़न को दूर करने के प्रभावी योगासनों में से एक है। रीढ़ की हड्डी के सख्त हो जाने के कारण तंत्रिका आवेग बाधित हो जाता है। इससे सर्वाइकल सहित  शरीर में अन्य अंगों की समस्याएं शुरू होने लगती हैं। कोबरा पोज़, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस दर्द को कम करने में काफी कारगर योगाभ्यास है। इसकी आदत बनाकर आपको कुछ ही दिनों में लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Yoga Asanas For Cervical Pain in Hindi, neck pain risk factors
सर्वाइकल की समस्या के लिए योग - फोटो : iStock

मकरासन योग से मिलेगा लाभ 

मकरासन योग से शरीर के अंगों को काफी आराम मिलता है। रीढ़ को अपनी सामान्य स्थिति में लाने और गर्दन-कंधों में दर्द की समस्या को कम करने के लिए मकरासन योग करने की विशेषज्ञ सलाह देते हैं। यह योगासन कंधे और गर्दन की मांसपेशियों की अकड़न को कम कर देता है साथ ही इसे रक्त के संचार को बढ़ाने वाले योगासनों में से भी एक माना जाता है। नियमित रूप से मकरासन योग के अभ्यास की आदत बनाइए। 



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed