फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में इन योगासनों को माना जाता है फायदेमंद, क्या आप करते हैं इनका अभ्यास?

Mon, 18 Jul 2022 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Jul 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
These Yoga Asanas to Improve Flexibility Know its Benefits in Hindi
शरीर को लचीला कैसे बनाएं - फोटो : Istock

बेहतर फिटनेस के लिए शरीर का लचीलापन बहुत आवश्यक होता है। यह आपको तेजी से चलने, झुकने, बैठने से लेकर शरीर के सभी आवश्यक कार्यों को आसानी से करने में मदद करता है। हालांकि समय के साथ उम्र बढ़ने, गतिहीन जीवनशैली, तनाव या अनुचित मुद्रा के कारण आपका शरीर लचीलापन खो सकता है। ऐसी स्थिति में आपके लिए दैनिक जीवन के कार्यों को कर पाना भी कठिन हो जाता है।



लचीलेपन की समस्या गठिया, हड्डियों-मांसपेशियों के दर्द का कारण बन सकती है, इस बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। योग का नियमित अभ्यास शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। 

विशिष्ट योग पोज़ का अभ्यास करने से आपको मांसपेशियों की ताकत बनाने, तनाव या चिंता की भावनाओं को कम करने और शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। योग के अभ्यास की आदत आपके पीठ, कूल्हों, कोर, गर्दन और कंधों की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है। सभी लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करने की आदत बनानी चाहिए। आइए जानते हैं कि लचीलेपन को बढ़ाने के लिए किन योगासनों के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है?

These Yoga Asanas to Improve Flexibility Know its Benefits in Hindi
कैट काऊ पोज या मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन योग का अभ्यास

मार्जरी आसन को कैट काऊ पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह पीठ और पेट की मांसपेशियों-अंगों की बेहतर मालिश करने के साथ रक्त के संचार को बढ़ाने और दर्द को कम करने में कारगर अभ्यास माना जाता है। मार्जरी आसन योग का नियमित अभ्यास आपके कोर, गर्दन, कंधों और रीढ़ की गतिशीलता और लचीलेपन में सुधार के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है। जिन लोगों के पीठ में दर्द रहता है उनको भी इस योग से आराम मिल सकता है। 

These Yoga Asanas to Improve Flexibility Know its Benefits in Hindi
धनुरासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

धनुरासन योग

धनुरासन योग या बो पोज का अभ्यास शरीर की आवश्यक मांसपेशियों को फैलाने में मदद करता है जिससे बैठने-उठने की समस्या नहीं होती है। धनुरासन योग, आपकी पीठ, छाती, ग्लूट्स और पैरों में मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकती है। हालांकि जिन लोगों को गर्दन, कंधों या पीठ में दर्द या असुविधा रहती है उन्हें इसके अभ्यास से बचना चाहिए। धनुरासन योग करने के बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Yoga Asanas to Improve Flexibility Know its Benefits in Hindi
हलासन योग का अभ्यास - फोटो : Pixabay

हलासन योग

हलासन योग जिसे प्लो पोज के रूप में जाना जाता है यह भी शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने और पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए काफी कारगर हो सकती है। गर्दन, कंधों और रीढ़ से अतिरिक्त तनाव को कम करने में भी इसके अभ्यास को मददगार माना जाता है। पीठ से लेकर कंधे और कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए इस योग के नियमित अभ्यास से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed