फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इन योगासन से बढ़ेगी इम्यूनिटी, ऑमिक्रॉन से बचाव में कर सकते हैं मदद

Fri, 21 Jan 2022 11:06 AM IST
धर्मेंद्र सिंह हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
these yoga asanas and exercise boost immunity against coronavirus omicron variant
Yoga - फोटो : Istock

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में तबाही मची मची हुई है। भारत में पहली और दूसरी लहर के बाद अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। अभी लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ही ली थी कि कोरोना का नया वैरिएंट ऑमिक्रॉन दुनिया में तबाही मचा रहा है। इसकी वजह से दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोगों ने अपने खान पान में काढ़ा, फ्रूट्स, हेल्दी डाइट समेत कई चीजों को शामिल किया है। लोगों ने अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह उपाय कर रहे हैं। लोगों को फिट और हेल्दी रखने में योग और व्यायाम भी अहम भूमिका निभाते हैं।



शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए सभी को हर दिन योग और व्यायाम करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हर रोज योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहे। योगासन को दिनचर्या में शामिल कर तमाम तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को दूर कर सकते हैं। आईए कुछ ऐसे योग और व्यायाम के बारे में बताते हैं जो आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। 

these yoga asanas and exercise boost immunity against coronavirus omicron variant
कार्डियो व्यायाम - फोटो : Pixabay

कार्डियो व्यायाम

कार्डियो एक्सरसाइज करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट इस एक्सरसाइज को करना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें। इस व्यायाम को आप जिम के अलावा घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। कार्डियो के लिए अपने घर की छत पर तेजी से टहल सकते हैं, जंप लगा सकते हैं या तेजी से सीढ़िया चढ़ उतर सकते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज को आसानी से किया जा सकता है।

these yoga asanas and exercise boost immunity against coronavirus omicron variant
स्ट्रेचिंग व्यायाम - फोटो : Pixabay

स्ट्रेचिंग व्यायाम

स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से लोगों को कई फायदे होते हैं। इस व्यायाम को करने से इंसान के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और एंडोर्फिन हार्मोन भी रीलिज होता है। खुश रहने से मानसिक तनाव और चिंता नहीं होती है जिससे इम्यूनिटी में वृद्धि होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these yoga asanas and exercise boost immunity against coronavirus omicron variant
योगासन - फोटो : Pixabay

योगासन 

योगा करने से इंसान को कई बीमारियों से छुठकारा मिल जाता है। योगासन कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। योग करने से इंसान का पाचनतंत्र अच्छी तरह से काम करता है। सभी लोगों को रोज योगासन करना चाहिए और यह  शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। 

विज्ञापन
these yoga asanas and exercise boost immunity against coronavirus omicron variant
प्राणायाम  - फोटो : Pixabay

प्राणायाम 

प्राणायाम करने से लंग्स से स्वस्थ रहता है, क्योंकि लंग्स के लिए इसको सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। प्राणायाम करने से लंग्स मजबूत होता है और ऑक्सीजन भी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ठीक से पहुंचता है। इस व्यायाम से ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं जिसकी वजह से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed