फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉडी ही नहीं आपके दिल का भी ख्याल रखता है फिश ऑयल

Mon, 15 May 2017 07:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 15 May 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
These Reasons will inspire you to add Fish Oil Supplements in your diet
Fish oil

चाहे आप वर्किंग हो या ना हो लेकिन अच्छी स्किन के साथ अच्छी सेहत का सपना तो हर कोई देखता है। जी हां आपकी अच्छी सेहत बनाए रखने में फिश ऑयल का बहुत बड़ा हाथ होता है। एक बार को हम अपनी डाइट से कई विटामिन मिस कर सकते हैं लेकिन फिश ऑयल नहीं।


आमतौर पर फिश ऑयल ठंडे गहरे समुद्र से पाए जाने वाली तैलिय मछलियों के टिश्यूज से निकाला जाता है। इस तेल में आवश्यक ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। ये हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। आइये जानते है इससे होने वाले कई फायदो के बारे में। 

These Reasons will inspire you to add Fish Oil Supplements in your diet
fat burn

फिश ऑयल आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियत्रित करके आपके शरीर का फैट कम करने में मदद करता है।अध्ययन ​में यह कहा गया है कि फिश ऑयल में पाया जाने वाले ओमेगा-3 के फायदों को देखते हुए एथलीटों को भी फिश ऑयल लेने की सलाह दी जाती है। ताकि उनके शरीर में अतिरिक्त फैट ना जमा हो सके। साथ ही उनकी मांसपेशियों और हड्डी की घनत्व के नुकसान को भी धीमा किया जा सके। 

 

These Reasons will inspire you to add Fish Oil Supplements in your diet
brain health
मस्तिष्क को स्वास्थ्य​ रखने के लिए भी फिश ऑयल बेहद जरूरी है। मछली के तेल में मौजूद आवश्यक फैटी एसिड (ईपीए) एंटी डिपरेशन का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Reasons will inspire you to add Fish Oil Supplements in your diet
healthy heart

बता दें कि ओमेगा -3 फैटी एसिड आपके पूरे कार्डियक फ़ंक्शन को सुधारने में मदद करता है। एक शोध में देखा गया कि अटलांटिक क्षेत्र में लोगों को दिल का दौरा बहुत कम पड़ता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि वहां के लोग सालमन मछली का सेवन अधिक करते हैं जो कि ओमेगा -3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत है। 
कई अन्य शोध में भी यह साबित हो चुका है कि ओमेगा -3 हृदय के लिए बेहद फायदेमंद है। मछली का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करता है।



 
विज्ञापन
These Reasons will inspire you to add Fish Oil Supplements in your diet
joint pain
जोड़ो का दर्द आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित करता है। लेकिन फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा -3 आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। एक अध्ययन में पता चला है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड शरीर की कई  प्रकार की सूजन को नियंत्रित करने में सहायता होता है। साथ ही आपको जोड़ो के दर्द में भी राहत देता है। 

नोट: अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो फिश ऑयल लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed