फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: बच्चों की लंबाई बढ़ाएंगे ये चार योगासन, रूटीन में करें शामिल

Sun, 17 Oct 2021 08:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 17 Oct 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
These Four Yoga Asanas To increase Child height
बच्चों की हाईट बढ़ाने वाले योगासन - फोटो : istock

कोरोना महामारी के कारण बच्चों ने घर से निकलना कम कर दिया है। अधिक शारीरिक गतिविधि न करने, जनक फूड खाने और एक्सरसाइज की कमी के कारण बच्चों का शारीरिक विकास नहीं हो पाता। ऐसे में उनका शरीर कमजोर होने के साथ ही बच्चों की हाइट भी धीरे बढ़ती है या फिर अधिक हाइट नहीं बढ़ पाती। बच्चों की सही तरीके से लम्बाई बढ़ने की एक उम्र होती है। ऐसे में अगर आपके बच्चे की भी लंबाई अन्य बच्चों की तुलना में कम है और आप उनकी हाइट बढ़ने को लेकर चिंता में हैं तो कुछ जरूरी बातें जान लें। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनसे नियमति योगा करवाएं। आज हम आपको बच्चों की लम्बाई बढ़ाने वाले चार आसान और फायदेमंद योगासन बताने जा रहे हैं। इन चार योगासनों से न केवल उनकी हाइट जल्दी बढ़ेगी, बल्कि शरीर भी मजबूत होगा। चलिए जानते हैं बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले फायेमंद योगासन के बारे में।

These Four Yoga Asanas To increase Child height
धनुरासन - फोटो : istock

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए टखनों को हथेलियों से पकड़ें। फिर दोनों पैरों और बांहों को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाएं। ऊपर देखते हुए कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें। बाद में पुरानी पोजीशन में आ जाएं। 

These Four Yoga Asanas To increase Child height
चक्रासन - फोटो : istock

चक्रासन

इस आसन में आप D की आकृति बनाते हैं जिससे आपके पेट से लेकर रीढ़ की हड्डी तक खिंचाव होता है। सबसे पहले अपनी पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को मोड़कर जमीन पर रखें। अब अपने हाथों को कंधों के पास ले जाकर इस तरह से रखें कि आपके हाथ की उंगलियां कंधे की ओर फैली रहें। फिर अपने शरीर के मध्य भाग को धीरे-धीरे आराम से हाथ और पैरों के सहारे ऊपर की ओर उठाएं। इस अवस्था में शरीर को कुछ देर रखें और फिर पुनः उसी अवस्था में वापस आ जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Four Yoga Asanas To increase Child height
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन

सबसे पहले एक समतल स्थान पर मैट बिछाकर बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाएं। अब सांस लेते हुए अपने शरीर को आगे ओर ले जाएं और अपने हाथों से पैर के अंगूठे को पकड़ने की कोशिश करें या फिर ऐसे ही अपने शरीर को जितना हो सके आगे ले जाएं। अब अपने सिर को घुटनों पर लगाने का प्रयास करें और कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

विज्ञापन
These Four Yoga Asanas To increase Child height
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए सूर्य की दिशा में मुख करके सावधान की अवस्था में खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को हवा में ऊपर की ओर लेकर जाएं और नमस्कार की मुद्रा बना लें। अपने बाएं पैर के पंजे को दाएं पैर की जांघ पर लगाकर वृक्ष की तरह खड़े हो जाएं। अपनी क्षमता अनुसार कुछ देर तक संतुलन बनाकर रखें। अब वापस सावधान की मुद्रा में आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed