फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उंगलियों और कलाइयों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए जरूर करें ये 3 योगसन

Tue, 29 Oct 2019 10:29 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Oct 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
these 3 yogasa will reduce  fingers and wrists pain
- फोटो : pixa

सारा दिन लिखते -लिखते या फिर कंप्यूटर पर काम करते-करते उंगलियों में दर्द होने लगता है। कई बार यह दर्द असहनीय होता है , दर्द को कम करने के लिए आप तरह-तरह के उपाय करते होंगे । लेकिन इन उपायों को करने के बावजूद भी दर्द में कोई राहत नहीं मिलती है। तो इस बार इन  उपायों को छोड़ उंगलियों और कलाइयों के दर्द को कम करने के लिए योग करें। कुछ ऐसे योग हैं जिन्हें करने से आपके उंगलियों और कलाइयों का दर्द कम होने लगेगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये योगा। 

Trending Videos
these 3 yogasa will reduce  fingers and wrists pain
- फोटो : social media
मयूर आसन 

मयूर आसन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा कर लें और हाथों को जमीन पर टिका लें। अब अपने हाथों के सहारे से अपने शरीर को ऊपर उठाएं। अपनी क्षमतानुसार इस आसन को जितनी देर तक कर पाएं , उतनी देर तक इस आसन में बने रहें। मयूर आसन को करने से कलाइयों का दर्द कम होने लगता है। इसके अलावा मयूर आसन करने से गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 

these 3 yogasa will reduce  fingers and wrists pain
- फोटो : social media
अधो-मुख शवासन

 अधो-मुख शवासन का असर सबसे ज्यादा कलाइयों पर पड़ता है , इसलिए इस आसन को करने से कलाइयां मजबूत होने लगती है। कलाइयां मजबूत होती है। अधो-मुख शवासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं , इसके बाद अपने घुटनों को सीधा करें और अपने दोनों हाथों की मदद से अपनी कमर को ऊपर की ओर उठा लें। ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त आपके घुटने और कमर सीधी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 3 yogasa will reduce  fingers and wrists pain
- फोटो : social media
गोमुखासन

गोमुखासन करने से कलाई और हाथेलियों का दर्द दूर होने लगता है। गोमुखासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने बाएं घुटने को ऊपर उठाते हुए दाएं नितंब के पास ले जाएं। इसी तरह अपने दाएं दाएं घुटने को भी अपने बाएं नितंब के पास लेकर जाएं। अब अपने दाएं हाथ को पीछे लेकर जाएं और बाएं हाथ से पकड़ लें। इस अवस्था में आप करीब 30 सेकंड तक रह सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed