फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव की वजह से नहीं आने दें जिंदगी में निराशा, मन की शांति के लिए करें इन 3 योगासनों का अभ्यास

Tue, 16 Jun 2020 09:22 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 16 Jun 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput battling with anxiety committed suicide 3 natural ways to rid of depression
योगा - फोटो : फाइल फोटो

तनाव होने की भी कई वजहें होती हैं। किसी को रोजमर्रा का काम तनाव दे देता है तो कुछ लोगों के लिए नौकरी ही तनाव का कारण बन जाती है। हालांकि आपके तनाव की वजह चाहे जो कुछ भी हो लेकिन योग एक ऐसा माध्यम है जो आपको इससे मुक्ति दिला सकता है। योग की कई ऐसी मुद्राएं हैं, जिनके अभ्यास से आप तनाव को कम कर सकते हैं। लेकिन योग करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आपका रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है तो किसी भी योग के अभ्यास से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। आइए आपको बताते हैं उन मुद्राओं के बारे में, जिनके अभ्यास से आप तनाव को कम कर सकते हैं...

sushant singh rajput battling with anxiety committed suicide 3 natural ways to rid of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हलासन
हलासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को च्च तथा निम्न रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए।

sushant singh rajput battling with anxiety committed suicide 3 natural ways to rid of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन का अभ्यास से आपके तनाव में कमी आ सकती है। यह आसन पीठ दर्द से भी मुक्ति दिलाने में बेहद लाभदायक है। करीब 2 हफ्तों तक इस आसन को करने से आपके पीठ का दर्द खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं इस आसन को करने से वजन भी कम होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। कुछ देर बाद आप साधरण स्थिति में आ जाएं। अब फिर से निचे झुकते हुए बाएं हाथ के साथ इस आसन को दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput battling with anxiety committed suicide 3 natural ways to rid of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना लें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियां छत की दिशा में रहें। अब सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके। अब अपने श्रोणि को बाईं तरफ लेकर जाएं और थोड़ा झुके। इस दौरान अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे। इस दौरान कोहनियों को सीधा रखें। अब आप सांस भरते हुए अपने शरीर को सीधा करें और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed