आजकल की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में तनाव और चिंता हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। घर हो या ऑफिस, हर कोई कभी न कभी इसकी चपेट में आ ही जाता है। तकनीकी प्रगति और उभरते हुए नए डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ, हम अपने मन की शांति खोने के प्रति अधिक संवेदनशील हो गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबित तनाव अकेले मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं शरीर के लिए भी कई तरह की मुसीबतों का कारण बन सकते हैं। अधिक तनाव लेने वाले लोगों में हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का जोखिम अधिक होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को इसको प्रतिबंधित करने के उपाय करते रहने चाहिए।
आज का योगासन: अक्सर तनाव और चिंता से घिरे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये योगासन, मन को कर देते हैं शांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंता-तनाव को कम करते हैं योगासन
योग विशेषज्ञ बताते हैं, दैनिक जीवन में योगासनों को शामिल करके न सिर्फ मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है, साथ ही यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकते हैं। योग के अभ्यास से शरीर में फील-गुड हार्मोन बढ़ता है जो आपके मूड को शांत और खुश करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा योग, आपकी नसों और मांसपेशियों को आराम देने, फोकस में सुधार करने, एकाग्रता शक्ति और मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ावा देने में भी सहायक माने जाते हैं।
सांस लेने वाले अभ्यास हैं फायदेमंद
योग विशेषज्ञ बताते हैं, सांस लेने के व्यायाम और योगासन, जैसे प्राणायाम आपकी चिंता को शांत करने में काफी फायदेमंद हो सकते हैं। यह तनाव को कम करने और आपके शरीर और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते है। प्रतिदिन 20-30 मिनट सांस लेने का अभ्यास शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम कर सकता है, जिससे आपको तनाव को प्रबंधित करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।
यह योगासन भी माने जाते हैं लाभदायक
सांस वाले अभ्यास के अलावा कई अन्य योगासन भी मस्तिष्क को शांति देने और चिंता-तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें बालासन, कैट काऊ पोज, कोबरा पोज जैसे योग का अभ्यास किया जा सकता है। इन योगासनों के अभ्यास को शरीर के लिए भी कई तरह से लाभदायक माना जाता है। कई अध्ययनों में रोजाना सूर्य नमस्कार के अभ्यास को भी सेहत के लिए विशेष लाभदायक बताया गया है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।