फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीठ का दर्द और पेट की चर्बी करनी है कम तो आज से शुरू करें 'मर्कट आसन'

Sat, 17 Aug 2019 12:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 17 Aug 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
start markatasana to reduce back pain and belly fat

अक्सर डेस्क जॉब करने वालों को पीठ और कंधें में दर्द होने की शिकायत रहती हैं। इसकी बड़ी वजह बदलती जीवनशैली भी है। ठीक से नींद न लेना, 24 घंटे में आधे से अधिक समय बैठे रहना, शारीरिक गतिविधियों में कम हिस्सा लेना भी पीठ दर्द और पेट की चर्बी बढ़ने का कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर के पास भागने की बजाय योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं क्योंकि डॉक्टर आपको दर्द की दवा दे सकते हैं लेकिन आपकी जीवनशैली नहीं सुधार सकते। तो पीठ दर्द और पेट की चर्बी कम करने के लिए जानें आपको कौन सा योगासन अपनाने की जरूरत है।

start markatasana to reduce back pain and belly fat
मर्कट आसन

मर्कट का अर्थ बंदर होता है, इसलिए इस आसन को बंदर आसन भी कहा जाता है। ये आसन करते समय शरीर का आकार बंदर जैसा हो जाता है। यह आसन कमर दर्द और पेट की चर्बी घटाने के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, हाथ-पैरों और कमर का दर्द और मोटापा काम होता है।

start markatasana to reduce back pain and belly fat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
एेसे करें अभ्यास
पहले पीठ के बल लेटकर दोनों हाथों को कमर से नीचे रखें। दोनों पैरों को जोड़कर घुटनों से मोड़ लें। अब कमर से नीचे के हिस्से को ट्विस्ट करते हुए पैरों को एक बार दाईं तरफ बगल में जमीन पर टिका दें। इस अवस्था में सर को उसकी उलटी दिशा में रखते हैं। इस आसन को 10 से 20 सेकेंड से शुरू करते हुए टाइमिंग बढ़ानी है।  

जमीन पर सीधे लेट जाएं। दोनों पैरों के बीच फासला रखें और और उन्हें घुटनों से मोड़ लें। अब बायां घुटना बगल में जमीन पर टिका दें और दायां घुटना बायें पैर के अंगूठे पर रख दें। इस अवस्था में सिर को विपरीत दिशा में घुमाकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
start markatasana to reduce back pain and belly fat
जमीन पर सीधे लेट जाएं। दाहिने पैर को कमर से सीधा उठाते हुए बायीं तरफ जहां तक हो सके लेकर जाएं। इसे करने की आदर्श स्थिति में दाहिने पैर से बायें हाथ को जमीन पर रखते हुए छूना है। इसी तरह दूसरे पैर से भी करना है। इस आसन को करते समय गर्दन विपरीत दिशा में रखनी है। 

फायदे
मर्कट आसन करने से पीठ के दर्द में राहत मिलती है और रीड की हड्डियों का रोग दूर होता है। सर्वाइकल, पेट दर्द, गैस, कमर दर्द, अपचयन, कूल्हों के दर्द, अनिद्रा थकान में मर्कट आसन बहुत ही लाभदायक है। इसके साथ ही मर्कट आसन करने से हमारे गुर्दे, अग्नाशय और लीवर सक्रिय हो जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed