{"_id":"5d70a2978ebc3e0136629d4a","slug":"reduce-knee-pain-try-this-yoga-poses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घुटनों के दर्द से आराम पाना है तो दवाईयों की जगह लें इन योगासनों का सहारा","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
घुटनों के दर्द से आराम पाना है तो दवाईयों की जगह लें इन योगासनों का सहारा
Thu, 05 Sep 2019 12:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
joint pain
घुटनों के दर्द से परेशानी होने पर सभी डॉक्टर दवाई खाने की बात करते हैं। लेकिन अगर नियमित रूप से कुछ पैरों की एक्सरसाइज और योगासन का अभ्यास किया जाए तो पैरों और घुटनों के दर्द से आराम मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं तीन योगासन जो पैरों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं।
- फोटो : yoga
वीरासन
समतल भूमि पर आसन बिछाकर वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। अर्थात, घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को थोड़ा फैलाएं और हिप्स को भूमि पर टिकाकर सीध में रखें। अब दोनों हाथों को घुटनों पर सीधा तानकर रखें। कंधों को आराम की मुद्रा में रखें और तनकर बैठें। सिर को सीधा रखें और सामने की ओर देखें। इस मुद्रा में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें।
इस आसन को करने से पैरों में खून का संचरण तेजी से होने लगता है जिससे घुटनों और जांघों की मांसपेशियों का कड़ापन खत्म होता है और दर्द से आराम मिलता है। सुबह के समय वीरासन को करने के फायदे ज्यादा मिलते हैं। इसके साथ ही वीरासन को करते समय खाली पेट होना जरूरी नहीं है।
वीरासन करने की विधिसमतल भूमि पर आसन बिछाकर वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। अर्थात, घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को थोड़ा फैलाएं और हिप्स को भूमि पर टिकाकर सीध में रखें। अब दोनों हाथों को घुटनों पर सीधा तानकर रखें। कंधों को आराम की मुद्रा में रखें और तनकर बैठें। सिर को सीधा रखें और सामने की ओर देखें। इस मुद्रा में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें।
मालासन
मालासन को करने से एड़ियों, घुटनों और जांघों को मजबूती मिलती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुरुआत में इस आसन को केवल 60 सेकंड के तक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्रासन
मक्रासन करने से पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है जिससे घुटनों के दर्द से आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए पेट का खाली होना जरूरी नहीं है। मक्रासन को दो से पांच मिनट तक किया जा सकता है।
मक्रासन करने की विधि
पेट के बल लेट जाएं, ठोड़ी, छाती एवं पेट जमीन से स्पर्श होते रहें। पैरों के बीच में अपने योग मैट के बराबर दूरी बनाएं। अब आप सिर को उठाएं और दोनों हाथों को गाल पर रखें। धीरे धीरे दोनों पैरों को नीचे से ऊपर अपने हिप्स की ओर लेकर आएं और फिर धीरे-धीरे नीचे लेकर जाएं। इसी तरह से करीब दस बार इस आसन का अभ्यास करें।