फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: ब्लड-प्रेशर और डायबिटीज को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं यह योगासन, रोजाना करें अभ्यास

Sat, 21 Aug 2021 01:07 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 21 Aug 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
pranayama benefits in diabetes and hypertension, all you need to know
योग से दूर करें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं - फोटो : iStock

शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ औऱ सक्रिय बनाए रखने के लिए दैनिक रूप से योग करने पर जोर दिया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि योग में कई आसन ऐसे हैं जो न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। प्राणायाम, एक ऐसा ही योग अभ्यास है जो हमारे शरीर की हर कोशिका को ऊर्जा से भर देता है। प्राणायाम, 


संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है 'जीवन शक्ति की महारत'।
योग विज्ञान के अनुसार, प्राणायाम का नियमित अभ्यास आवश्यक है। इस योग के माध्यम से जीवन शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। चूंकि यह योगासन सांस के अभ्यास से संबंधित है, ऐसे में इसे शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक माना जाता है। योग के लाभ के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हर अंग तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का संचार होना आवश्यक होता है और यह योग इस कार्य को और भी आसान बना देती है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि नियमित रूप से प्रणायाम का अभ्यास करने से आपको किस-किस तरह से लाभ प्राप्त हो सकता है?

pranayama benefits in diabetes and hypertension, all you need to know
प्राणायाम के लाभ - फोटो : pixabay

समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है प्राणायाम का अभ्यास
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक प्राणायाम शरीर में 80,000 से अधिक नसों को शुद्ध करने में सहायक अभ्यास माना जाता है। चूंकि यह शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करता है, ऐसे में प्राणायाम हमारे समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। विशेषज्ञ, प्रतिदिन प्राणायाम के अभ्यास की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इसका निरंतर अभ्यास शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में सहायक हो सकता है।

pranayama benefits in diabetes and hypertension, all you need to know
शरीर में ऊर्जा के प्रवाह करता है प्रणायाम अभ्यास - फोटो : iStock

पाचन तंत्र और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक
प्राणायाम व्यक्ति की जीवन शक्ति को बढ़ाने वाला योग अभ्यास माना जाता है। प्राणायाम एक ऐसा अभ्यास है जो आपको शारीरिक फिटनेस हासिल करने में मदद कर सकता है। चूंकि, यह अभ्यास शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा देने में सहायक है, इसलिए इसके कई अविश्वसनीय लाभ हो सकते हैं। प्राणायाम पाचन तंत्र को संतुलित करने के साथ त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pranayama benefits in diabetes and hypertension, all you need to know
प्राणायाम मानसिक शांति के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करता है प्राणायाम का अभ्यास
जब बात एकाग्रता और स्मृति को बढ़ाने के साथ तनाव कम करने की हो रही हो तब प्राणायाम बेहद लाभकारी हो सकता है। प्राणायाम, मस्तिष्क की नसों को आराम दिलाने में सहायक माना जाता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ावा मिलता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे मानसिक तनाव की समस्या आसानी से दूर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
pranayama benefits in diabetes and hypertension, all you need to know
प्राणायाम का अभ्यास रोजाना आवश्यक - फोटो : social media

मधुमेह और अवसाद के रोगियों के लिए फायदेमंद
कई गंभीर रोगों के उपचार में भी प्राणायाम को लाभदायक माना जाता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उनके लिए प्राणायाम एक आदर्श अभ्यास हो सकता है। चूंकि उच्च रक्तचाप की स्थिति में ब्लड प्रेशर तेज गति से बढ़ जाता है ऐसे में प्राणायाम इसे नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। चूंकि प्राणायाम एक ध्यान अवस्था है ऐसे में यह मन को शांत करता है। प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रक्तचाप के साथ-साथ मधुमेह और अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं में भी मदद मिल सकती है।

-------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed