फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांग भी योग के जरिए रह सकते हैं स्वस्थ, नियम से करें ये योगासन

Mon, 23 Dec 2019 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 23 Dec 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
physically disabled person how to do yoga
- फोटो : social media

स्वस्थ रहने का अधिकार केवल सक्षम लोगों को नहीं है। क्योंकि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर मोटापे की समस्या किसी को भी हो सकती है। फिर वो चाहे सक्षम व्यक्ति हो या फिर दिव्यांग। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों से अक्षम व्यक्ति बड़ी ही आसानी से करके स्वस्थ रह सकता है। आगे की स्लाइड में पढ़िए और देखिए कि कैसे करें योगासन।


 
Trending Videos
physically disabled person how to do yoga
- फोटो : social media
प्राणायम

अगर किसी व्यक्ति को पैरों में दिक्कत है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्राणायाम करने के लिए भ्रस्तिका प्राणायाम में गहरी सांस लेते हुए छोड़ें। यहीं क्रिया करीब दो से तीन चार मिनट तक करें। अगर किसी के हाथ नहीं हैं तो वह भी गहरी सांस लेते हुए छोड़ें। इस प्राणायाम को तीन से चार मिनट तक कर सकते हैं। इसके अलावा कपालभाति करने के लिए पीठ को सीधा करते हुए बैठ जाएं। गहरी सांस लेते हुए छोड़े। अब गहरी सांस लेकर पेट की मदद से सांस को कई बार में छोड़ें। इसमें सांस की मदद से पेट को अंदर की तरफ खींच कर छोड़ा जाता है। सबसे आखिरी में भ्रामरी करें। इसमें कानों को अंगूठे और मध्यमा अंगुली से आंखों को बंद करते हुए ऊं का उच्चारण करें। 


 
physically disabled person how to do yoga
- फोटो : pixa
तिर्यकासन

एक जगह बैठकर दोनों हाथों को एक दूसरे में फंसा कर पीठ सीधी रखें और गहरी सांस लें। सांस लेते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं और फिर कमर को एक तरफ झुकाएं। यहीं प्रक्रिया दोनों तरफ करें। इसका अभ्यास तीन से पांच बार कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
physically disabled person how to do yoga
- फोटो : social media
मंडूकासन

एक जगह बैठकर मंडूकासन को करें। इससे पेट की पाचन शक्ति बढ़ती है। इसमें दोनों हाथों की मुठ्ठी बांध लें और पेट पर जोर देते हुए आगे की ओर झुकें। सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुके और फिर सांस लेते हुए पीछे की ओर जाएं। दोनों हाथों को सामने की ओर ले जाएं और फिर तिर्यकासन करें। इसको करते समय दस तक की गिनती गिनें। दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और सांस लेते हुए हाथों को पीछे की ओर ऊपर ले जाएं और आगे की ओर झुके। 



 
विज्ञापन
physically disabled person how to do yoga
- फोटो : social media
जिन व्यक्तियों का हाथ नहीं है उनके लिए आसन

इसमें पैर आगे की तरफ फैलाकर बैठ जाएं। पैर की अंगुलियों को आगे पीछे की ओर ले जाते समय सांस लें। सांस लेते हुए पीछे की ओर और सांस छोड़ते हुए आगे की ओर पैर को ले जाएं। अब पैर को थोड़ी दूरी पर रखते हुए तलवों को अगल-बगल घुुमाएं। इसके बाद चारों दिशाओं में घुमाएं। दाहिना पैर उठाकर सांस ले और छोड़ें। यहीं क्रिया दूसरे पैर के साथ भी करें। अब पालथी मार कर बैठ जाएं और फिर सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed