Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: एकाग्रता और शारीरिक समन्वय के लिए फायदेमंद है नटराजासन योग, ये स्वास्थ्य लाभ बनाते हैं इसे खास

Fri, 22 Apr 2022 11:35 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Apr 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Natarajasana Benefits For Concentration and Physical Coordination In Hindi, daily yoga tips
नटराजासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay

योग न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, साथ ही इसके नियमित अभ्यास की आदत आपको कई प्रकार के शारीरिक लाभ भी दे सकती है। शोध इस बात को प्रमाणित करते हैं कि नियमित योग का अभ्यास करने वालों में कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम, योग-व्यायाम न करने वालों की तुलना में काफी कम होता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर यहां तक कि कई प्रकार के कैंसर के विकास को रोकने में भी नियमित योगसनों के लाभ के बारे में पता चलता है। शरीर को ठीक से काम करते रहने के लिए एकाग्रता और शारीरिक समन्वय के साथ लचीलेपन की जरूरत होती है, विशेषज्ञ बताते हैं नटराजासन योग इसमें आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है।



नटराजासन को 'लार्ड आफ डांस पोज' के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में, नटराज भगवान शिव को दिया गया एक नाम है। यह आसन उनकी नृ्त्य मुद्राओं में से एक है। योग शास्त्र में इसके अभ्यास के कई प्रकार से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। इस योग का अभ्यास कठिन माना जाता है, जिसके लिए विशेष परिपक्वता की आवश्यकता होती है। आइए इसके अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Natarajasana Benefits For Concentration and Physical Coordination In Hindi, daily yoga tips
नटराजासन योग से क्या होता है? - फोटो : istock

नटराजासन योग कैसे करें?

नटराजसन योग का अभ्यास अपेक्षाकृत कठिन होता है, ऐसे में किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही इसका अभ्यास करें। इस योग को करने के लिए सबसे पहले एक पैर को पीछे की तरफ मोड़ें और हाथ से पैर को टखने से पकड़ें। पैर को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाएं। अपने बाएं हाथ को सामने सीधा फैलाएं। अभ्यास के समय गहरी सांस लेते रहें और शरीर का संतुलन बनाने की कोशिश करें। कुछ समय तक इसी स्थति में रहें और भी पूर्ववत अवस्था में आकर दूसरे हाथ-पैर से इसका अभ्यास करें। 

Natarajasana Benefits For Concentration and Physical Coordination In Hindi, daily yoga tips
नटराजासन योग से शरीर को लाभ - फोटो : Pixabay

नटराजासन योग के क्या लाभ हैं?
नटराजासन योग हमारे शरीर और मन को कई प्रकार से लाभान्वित कर सकता है। शरीर की स्ट्रेचिंग से लेकर मस्तिष्क की शांति तक के लिए इसके लाभ का जिक्र मिलता है। 

  • नटराजासन योग शारीरिक समन्वय और संतुलन को बेहतर करता है। यह आपके कंधे, पीठ, हाथ और पैरों को मजबूत बनाता है।
  • लॉर्ड ऑफ डांस पोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद करता है।
  • यह मुद्रा पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद योगाभ्यास है।
  • हाथ, जांघ, पैर, कमर और पेट सहित पूरे शरीर को स्ट्रेच करने के लिए यह मुद्रा बहुत अच्छी मानी जाती है।
  • नटराजासन को सही तरीके से करने से यह शरीर के दर्द और मांसपेशियों की समस्याओं से राहत दिला सकती है।
  • यह आसन मन को शांत करने, तनाव को कम करने और एकाग्रता में सुधार करने में लाभकारी है।
  • इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर लचीला बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Natarajasana Benefits For Concentration and Physical Coordination In Hindi, daily yoga tips
नटराजासन योग कब न करें - फोटो : iStock

नटराजासन योग से संबंधित सावधानियां

शोध बताते हैं, कुछ स्थितियों में इस योग के अभ्यास को नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को हृदय रोग या अनियमित रक्तचाप की समस्या, पीठ दर्द या रीढ़ में दर्द की दिक्कत रहती है, ऐसे लोगों को इस योग को नहीं करना चाहिए, इससे समस्या बढ़ सकती है। नटराजासन योग के लिए शारीरिक समन्वय और एकाग्रता का ठीक रहना बहुत जरूरी है, इसलिए पहले किसी विशेषज्ञ से इस बारे में अच्छी तरह से समझ लें, फिर इसका अभ्यास करें।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed