फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

67 साल की उम्र में भी पीएम मोदी की फिटनेस का ये है राज, रोजाना करते हैं ये 4 योगासन

Mon, 17 Sep 2018 10:52 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Special: Prime minister Modi does these four yoga asanas to keep him fit

क्या आप जानते हैं नरेंद्र मोदी इस उम्र में भी खुद को इतना एनर्जेटिक और फिट कैसे बनाए रखते हैं। आपको बता दें, आज देश के पीएम मोदी का 67वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना सुबह कौन से खास चार योगासन करते हैं।

Narendra Modi Birthday Special: Prime minister Modi does these four yoga asanas to keep him fit
yoga

सुखासन
यह योग श्वास-प्रश्वास और ध्यान पर आधारित है। इस योगासन को करने से व्यक्ति के घुटने 90 डिग्री तक मुड़ते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को दर्द में आराम मिलता है। यह तनाव कम करके मन को एकाग्र करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस योग को करते समय आपका सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी होनी चाहिए। अपने दोनों पैरों को तिरछा मोड़ कर बैठें और दोनों हाथों को अपने पैरों पर रखें। इससे आपकी मेटाबॉलिज्म तेज होता है। पैरों में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो यह आसन न करें। साइटिका अथवा रीढ़ के निचले भाग के आसपास किसी प्रकार का दर्द हो या घुटने की गंभीर बीमारी में इसका अभ्यास न करें।

Narendra Modi Birthday Special: Prime minister Modi does these four yoga asanas to keep him fit
modi

पद्मासन
पद्मासन को अंग्रेजी में लोटस पोज भी कहते हैं। यह आसन पेट को दुरुस्त और दिमाग की एकाग्रता बढाने के लिये लाभकारी माना जाता है। जमीन पर बैठकर बाएं पैर की एड़ी को दाईं जंघा पर इस प्रकार रखते हैं कि एड़ी नाभि के पास आ जाएं। इसके बाद दाएं पैर को उठाकर बाईं जंघा पर इस प्रकार रखें कि दोनों एड़ियां नाभि के पास आपस में मिल जाएं। मेरुदण्ड सहित कमर से ऊपरी भाग को पूर्णतया सीधा रखें। ध्यान रहे कि दोनों घुटने जमीन से उठने न पाएं। तत्पश्चात दोनों हाथों की हथेलियों को गोद में रखते हुए स्थिर रहें। इसको पुनः पैर बदलकर भी करना चाहिए। फिर दृष्टि को नासाग्र भाग पर स्थिर करके शांत बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Special: Prime minister Modi does these four yoga asanas to keep him fit
yoga
उष्ट्रासन
इस योगासन में हमारी पीठ स्ट्रेच होती है, सिर थोड़ा झुका हुआ रहता है और पेट उठा हुआ रहता है, इसलिए इस आसन की मदद से पेट और पीठ के निचले हिस्से का परिमार्जन होता है। यह आसन हमारे हिप्स और थाई को मजबूत बनाता है। यह आसन आपकी जांघों पर वसा कम कर देता है। यह आपके कंधे, पीठ, जांघों और बांह को मजबूत करता है, कूल्हे फ्लेक्सोर्स को खोलता है, कोख, गर्दन और पेट को भी टोन उप करने में सहायक है।
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Special: Prime minister Modi does these four yoga asanas to keep him fit
वज्रासन
यह एकमात्र ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद किया जाता है। भोजन करने के बाद दस मिनट तक वज्रासन में बैठने से भोजन जल्दी पचने लगता है और कब्ज, गैस, अफारा आदि से छुटकारा मिलता है। यदि घुटनों में दर्द रहता हो, तो वज्रासन नहीं करना चाहिए। पेट और हाजमा सही रहने से बाल भी स्वस्थ बनते हैं। विधि - दोनों घुटनों को सामने से मिलाएं और पैर की एड़ियां बाहर की तरफ रखें और पंजे अन्दर की ओर। अपने दोनों हाथों को घुटनों के ऊपर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed