फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: मांसपेशियों को टोन करने से लेकर रक्त संचार बढ़ाने तक, बहुत फायदेमंद है ताड़ासन योग का अभ्यास

Mon, 07 Mar 2022 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Mar 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
mountain pose tadasana yoga benefits, yoga poses for blood circulation and flexibility
ताड़ासन योग का अभ्यास करने के लाभ - फोटो : Pixabay

माउंटेन पोज़, जिसे संस्कृत में ताड़ासन कहा जाता है, एक ऐसी योग मुद्रा है जिसका अभ्यास शरीर को कई तरह के लाभ दे सकता है। मांसपेशियों के असंतुलन को ठीक करने, मुद्रा में सुधार करने और शारीरिक एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए इस योग का अभ्यास वर्षों से किया जाता रहा है। योग विज्ञान के अनुसार तमाम तरह के योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में कारगर हो सकता है।



ताड़ासन योग के अभ्यास की आदत आपके लिए कई तरह से लाभदायक हो सकती है। माउंटेन पोज़ शरीर की एकाग्रता को बढ़ाता है जिससे आप संतुलित रह सकते हैं। इस योग का अभ्यास करने से आपकी भावनाओं, मनोदशा और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। ताड़ासन का अभ्यास करते समय अपनी सांस, विचार और शरीर पर ध्यान केंद्रित करने से वर्तमान क्षण के बारे में जागरूकता बढ़ती है और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा मिलता है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना इस योग को करने से सेहत को होने वाले अविश्वसनीय फायदों के बारे में जानते हैं।

mountain pose tadasana yoga benefits, yoga poses for blood circulation and flexibility
ताड़ासन योग करने के लाभ - फोटो : iStock

माउंटेन पोज़ का अभ्यास कैसे करें?
माउंटेन पोज़ का अभ्यास आसान और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले सावधान मुद्रा में कमर एवं गर्दन को सीधा रखते हुए खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए शरीर को भी ऊपर की तरफ धकेलें। पैर की अंगुली से लेकर हाथ की अंगुलियों तक खिंचाव उत्पन्न करें। इस स्थिति में कुछ समय के लिए बने रहें। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पूर्वावस्था में आ जाएं। इस क्रम को 5-10 मिनट तक किया जा सकता है।

mountain pose tadasana yoga benefits, yoga poses for blood circulation and flexibility
माउंटेन पोज के लाभ - फोटो : Pixabay

माउंटेन पोज़ से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से ताड़ासन योग का अभ्यास करना शरीर को कई तरह से लाभ दे सकता है। इस आसन का निरंतर अभ्यास आपके समग्र स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में मदद करता है।

  • शरीर के लचीलेपन में सुधार करने वाला योग।
  • कमर, पीठ और पैरों के दर्द से राहत मिलती है। 
  • स्वस्थ वजन प्रबंधन के लिए कारगर योगासन।
  • तनाव से राहत दिलाने में सहायक।
  • मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।
  • सांस लेने के पैटर्न में सुधार करने में मददगार योग।
  • पाचन तंत्र में सुधार करने में सहायक।
  • शरीर के बैलेंस को बेहतर रखने वाला योगासन।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed