Monsoon 2024 Yoga Poses To Keep Healthy: मानसून अपने साथ बारिश और ठंडक लेकर आता है, जो एक तरफ गर्मी से राहत देता है, लेकिन दूसरी ओर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Monsoon Yoga: बारिश के मौसम में हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जान लें मानसून के लिए योग
पाचन दुरुस्त रखता है धनुरासन
बारिश के मौसम में पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है और अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में धनुरासन का अभ्यास पेट की मसल्स को मजबूत बनाता है। पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में धनुरासन लाभकारी है। बारिश के मौसम में धनुरासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस आसन से पीठ दर्द की शिकायत भी दूर हो सकती है।
बाल झड़ने से रोकता है उत्तानासन
अधिकतर लोगों की शिकायत होती है कि बारिश का मौसम आते ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। मानसून में बढ़ते हेयर फाॅल को रोकने के लिए उत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सिर को नीचे झुकाया जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्कैल्प को नॉरिशिंग में मदद मिलती है।
वायरल से दूर रखता है सेतुबंधासन
बारिश के मौसम में सेतुबंधासन का अभ्यास सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण जैसी सामान्य बीमारियों से बचाता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक है, जिससे सर्दी-जुकाम से बचाव हो सकता है। सेतुबंधासन के अभ्यास के दौरान ब्लड सर्कुलेशन सिर की तरफ अच्छी तरह से होता है। इस आसन को करने के लिए गले की मसल्स की मसाज भी होती है औ गले की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे थायराइड ग्रंथि सक्रिय होती है।
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।