Yoga Asanas To Improve Memory: मानसिक शांति और तेज दिमाग के लिए योग को जीवन में शामिल कर सकते हैं। अक्सर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। ध्यान केंद्रित न कर पाने के कारण वह याद किए हुए पाठ भूल जाते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों की याददाश्त कमजोर हो जाती है। बुजुर्गों को कई बातें याद नहीं रहती हैं। योग कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात पाने और बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद है।
World Alzheimer's day 2023: याददाश्त बढ़ाने के लिए करें ये चार योगासन, नियमित अभ्यास से तेज होगा दिमाग
पद्मासन योग
पद्मासन को कमल मुद्रा भी कहते हैं। यह योग मांसपेशियों के तनाव को कम करने और मन की शांति के लिए बेहतर उपाय है। योगाभ्यास से तेज दिमाग के साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है।
सर्वांगासन योग
फोकस और एकाग्रता में सुधार के लिए सर्वांगासन का नियमित अभ्यास लाभकारी है। सर्वांगासन शरीर के सभी चक्रों और अंगों को संलग्न करता है। दिमाग को शक्ति देने और स्वस्थ रखने के लिए इस योग को नियमित किया जा सकता है। छात्रों के लिए सर्वांगासन का अभ्यास बेहतर विकल्प है।
पश्चिमोत्तानासन योग
एकाग्रता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक पश्चिमोत्तानासन योग को माना जाता है। इस आसन से दिमाग शांत और याददाश्त में सुधार होता है। इस योग को तंत्रिका तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। सिरदर्द से राहत पाने और मस्तिष्क को बेहतर बनाने के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास किया जा सकता है।
हलासन योग
तनाव को कम करने, दिमाग को शांत रखने और तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए हलासन बेहतरीन मुद्रा है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ याददाश्त की समस्याओं को दूर करने में भी लाभ मिलता है।
-------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।