फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: ऐसे लोगों के लिए बहुत लाभदायक है मेडिटेशन का अभ्यास, इन रोगों में माना जाता है फायदेमंद

Tue, 28 Dec 2021 12:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 28 Dec 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
meditation benefits for brain and overall health, yoga benefits
ध्यान योग करने के फायदे - फोटो : iStock

मेडिटेशन या ध्यान मुद्रा, दिमाग को स्वस्थ रखने और ध्यान केंद्रित करने में सबसे सहायक योगाभ्यासों में से एक है। काम के दबाव और कई सामाजिक कारणों के चलते हाल के वर्षों में लोगों में कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के मामले बढ़े हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए लोगों को मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। बहुत से लोग इसे तनाव कम करने और एकाग्रता विकसित करने का सबसे बेहतर तरीका मानते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक मेडिटेशन का अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।



सकारात्मक मनोदशा और दृष्टिकोण, आत्म-अनुशासन, नींद के पैटर्न में सुधार करने के साथ मानसिक शांति को बढ़ावा देने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में इससे होने वाले सेहत के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। 

meditation benefits for brain and overall health, yoga benefits
तनाव की समस्या कैसे कम करें - फोटो : Pixabay

तनाव और चिंता होगी कम
अध्ययनों से पता चलता है कि मेडिटेशन का अभ्यास तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। 1,300 वयस्कों पर किए गए एक मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि मेडिटेशन का अभ्यास करने वाले लोगों को स्ट्रेस कम होता है। इसके अलावा, एक अध्ययन में पाया गया कि 8 सप्ताह के माइंडफुलनेस मेडिटेशन से एंग्जाइटी डिसऑर्डर को कम करने में विशेष लाभ मिल सकता है।

meditation benefits for brain and overall health, yoga benefits
मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन - फोटो : Pixabay

सकारात्मकता में होता है इजाफा
मेडिटेशन करने से सेल्फ इमेज में सुधार होने के साथ जीवन के प्रति अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त हो सकता है। 3,500 से अधिक वयस्कों को दिए गए उपचारों की एक समीक्षा में पाया गया कि माइंडफुलनेस मेडिटेशन करने वालों में अवसाद के लक्षणों में तेजी से सुधार हुआ। इसी तरह 18 अध्ययनों की समीक्षा से पता चला है कि मेडिटेशन का अभ्यास करने वालों में आत्म नियंत्रण और सकारात्मकता अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
meditation benefits for brain and overall health, yoga benefits
ध्यान योग के फायदे - फोटो : Pixabay

याददाश्त संबंधी समस्या रहती है दूर
मेडिटेशन, आपकी सोच में सुधार और स्पष्टता को बढ़ाने के साथ आपके दिमाग को युवा रखने में मदद कर सकती है। अध्ययनों में पाया गया कि उम्र से संबंधित स्मृति हानि वाले लोगों में यह फायदेमंद उपचार पद्धति भी हो सकती है। मेडिटेशन का अभ्यास करने वाले लोगों में उम्र के साथ होने वाली याददाश्त संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed