प्राचीन काल से ही शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर देते हैं। नियमित योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क दोनों प्रकार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है। योग विज्ञान में मत्सयासन योग को सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक तमाम प्रकार की शारीरिक समस्याओं को जड़ से ठीक करने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जा सकता है।
आज का योगासन: मत्स्यासन योग करना है बेहद फायदेमंद, दूर होगी ऐसी गंभीर समस्याएं
कैसे करें यह योगासन?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को तमाम प्रकार की समस्याओं से सुरक्षित रखने के लिए मत्सयासन का अभ्यास लाभदायक हो सकता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटते हुए हाथों को शरीर के बगल की ओर रखें। पैरों को आपस में मोड़ें जैसे शांत मुद्रा में बैठने के लिए मोड़ते हैं। सांस लेते हुए अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं। अब छाती को ढीला रखते हुए अपने सिर को इस तरह नीचे करें कि आपके सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छुए। आपके हाथ और पैर एक दूसरे के समानांतर होने चाहिए। 15-20 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें और फिर पूर्ववत अपनी शुरुआती स्थिति में आ जाएं।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मत्सयायन योग का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। इस योग से इस तरह के लाभ हो सकते हैं।
- गर्दन, गले और कंधों के तनाव को दूर करता है।
- गर्दन और आपके एब्डोमिनल के सामने के हिस्से को स्ट्रेच और टोन करता है।
- पेट और गले की मांसपेशियों को फैलाने के साथ रक्त संचार को बढ़ावा देता है।
- पीठ के ऊपरी हिस्से और गर्दन के पिछले हिस्से को मजबूत करता है।
- शारीरिक पॉस्चर में सुधार करता है।
- अस्थमा, ब्रोन्कियल ट्यूब में ऐंठन और अन्य श्वसन समस्याओं को ठीक करने में सहायक है।
इन फायदों के बारे में भी जानिए
योग विशेषज्ञों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ और इसमें होने वाली समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए मत्सयायन योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में भी मत्सयायन योग करना लाभदायक हो सकता है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।