{"_id":"59c2a8174f1c1b26688b5a80","slug":"know-the-health-benefits-of-fasting-on-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि के व्रत रखने से होते हैं गजब के फायदे, क्या आपको पता है ?","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
नवरात्रि के व्रत रखने से होते हैं गजब के फायदे, क्या आपको पता है ?
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
योग और स्वास्थ्य
व्रत रखना श्रद्धा से जुड़ा होता है हालांकि बहुत सारे लोग इसलिए भी नवरात्रि के व्रत रखते हैं ताकि उनका वजन कम हो सके। आज नवरात्रि का पहला दिन है और इसी दिन से लोग घर में नौ दिनों के लिए कलश की न केवल स्थापना करते हैं बल्कि मां दुर्गा की भक्ति में व्रत भी रखते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि नवरात्रि के व्रत रखना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
वजन
शरीर में मौजूद चर्बी होती है कम
व्रत के दौरान शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेज तेज हो जाता है जिसकी वजह से वजन जल्दी घटना शुरू हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फैट सेल्स से लैप्टिन नाम का हॉर्मोन निकलता है लेकिन व्रत के दौरान कम कैलोरी मिलने से लैप्टिन की सक्रियता पर असर पड़ता है इसी वजह से व्रत के दौरान वजन कम हो जाता है।
पढ़ें- सुबह से ही सिर में रहता है दर्द तो जल्द सुधार लें ये आदतें

तनाव होता है कम
व्रत रखने से तनाव भी कम होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग शांत रहता है। व्रत में लोग तामसिक भोजन का सेवन नहीं करते हैं जिसकी वजह से दिमाग में शांति का भाव उत्पन्न होता है।
पढ़ें- जरूरत से ज्यादा करेंगी जिम तो शरीर को होंगे ये बड़े नुकसान

शरीर से विषाक्त पदार्थ होते है खत्म
व्रत रखने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे एक तरह से शरीर की सफाई हो जाती है। इसके अलावा लीवर और पेट को थोड़ा आराम मिल जाता है जो सेहत के लिए अच्छा रहता है।

फिटनेस
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
व्रत रखने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके साथ ही कोलाइटिस, कब्ज, सिरदर्द, थकान जैसी समस्याओं के होने की आशंका भी कम हो जाती है।