{"_id":"59f81bfc4f1c1bcd538ba304","slug":"know-how-to-make-six-pack-abs-with-the-help-of-chakrapadasana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की तरह सिक्स पैक बनाएं इस योगासन की मदद से ","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
सलमान खान की तरह सिक्स पैक बनाएं इस योगासन की मदद से
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
अगर आप भी सलमान खान की तरह सिक्स पैक एब्स बनाने का सपना देखते हैं तो अब घर बैठे बिना जेब ढीली किए आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं। जानिए कैसे
घंटों जिम में वक्त और पैसा बहाने की जगह इस खास योगासन की मदद लीजिए। इसकी मदद से कुछ ही समय में आप घर बैठे अपने पसंदीदा सेलेब्स की तरह लोगों के सामने टशन मारते दिखाई देंगे।
नियमित रूप से चक्रपादासन का अभ्यास करने से पेट और जांघ की चर्बी कम होने के साथ सिक्स पैक एब्स भी बनाएं जा सकते हैं।
विधि-
-सबसे पहले दोनों पैरों को मिलाकर पीठ के बल लेट जाएं।
-इसके बाद अपने दाएं पैर को बिना घुटना मोड़ते हुए जमीन से 15 सेमी ऊपर उठाएं।
-सांस भरते हुए दाएं पैर को गोलाकार घुमाते हुए ऊपर की ओर लेकर आएं।
-इसके बाद सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे की ओर लाएं। ऐसा करते समय बड़ा गोला बनाने की कोशिश करें।
-ये आसन जांघ, हिप्स और पेट के आसपास की चर्बी को घटाता है।
-इस आसन को 10 बार क्लॉक और एंटी क्लॉक की तरह करना है। दूसरे पैर से भी इस क्रिया को ऐसे ही दोहराएंगे। फिर शरीर को ढीला छोड़ देंगे।

ध्यान रखें -
-जब भी आप कमर के बल लेटे तो सीधा कभी नहीं उठें क्योंकि ऐसा करना आपकी कमर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
-जो लोग कमर के दर्द से पहले ही परेशान हैं वो किसी कुशल योग प्रशिक्षक की सलाह के साथ ये योग करें।
-जब भी आप कमर के बल लेटे तो सीधा कभी नहीं उठें क्योंकि ऐसा करना आपकी कमर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
-जो लोग कमर के दर्द से पहले ही परेशान हैं वो किसी कुशल योग प्रशिक्षक की सलाह के साथ ये योग करें।