{"_id":"59f1a8634f1c1bc9678b7b87","slug":"know-how-naukasana-will-help-you-to-reduce-your-belly-fat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट और कमर की चर्बी का दुश्मन है ये खास आसन","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
पेट और कमर की चर्बी का दुश्मन है ये खास आसन
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
गलत दिनचर्या और खानपान की आदतों की वजह से पेट से संबंधित कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। जिसमें मोटापा सबसे प्रमुख है। ऐसे में अंग्रेजी में 'बोट पोज' नाम से फेमस नौकासन आपकी मदद कर सकता है। इस आसन में शरीर को नाव के आकार की तरह रखकर योग का अभ्यास किया जाता है| इसके नियमित अभ्यास से पेट और कमर की चर्बी खत्म हो जाती है।
ऐसे करें नौकासन
पीठ के बल लेट जाएं। दोनों बांहों को शरीर के पास सीधा रखें।
पीठ के बल लेट जाएं। दोनों बांहों को शरीर के पास सीधा रखें।
- फिर दोनों पैरों को छत की ओर ऊपर उठाएं।
- इसके बाद शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं।
- दोनों हाथों को पैर के सामने लाएं और अपनी दृष्टि पैरों पर केन्द्रित करें।
- इस मुद्रा में जितनी देर हो सके रुकें। फिर धीरे-धीरे सामान्य पूर्ववत मुद्रा में लौट आएं।
नौकासन के लाभ
-इस आसन को करने से रीढ की हड्डियां सीधी और मजबूत होती हैं|
-नौकासन करने से ध्यान और आत्मबल बढ़ता है| स्टूडेंट्स के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद है|
-इससे पाचन क्रिया, छोटी-बड़ी आँत में लाभ मिलता है और हर्निया रोग में भी यह आसन लाभप्रद है|
-इस आसन का अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियां संतुलित होती है जिससे पाचन तंत्र सुधरता है|
-जिन लोगो को नींद बहुत ज्यादा आती हो उन लोगो के लिए नौका आसन सहायक है।

NAUKASANA
सावधानियां
-यदि कोई व्यक्ति अनिंद्रा और हृदय से सम्बन्धी रोग से पीड़ित हैं तो उसे इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए|
-नौकासन योग खाली पेट करना चाहिए |
-स्लिप डिस्क की शिकायत वाले लोगों को यह योग नहीं करना चाहिए |
-मेरुदंड में कड़ापन या पेट संबंधी गंभीर रोग हो तो भी यह आसन न करें।
-जब कमर में दर्द हो तो यह आसन नहीं करनी चाहिए।