फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर और मन दोनों स्वस्थ रखता है यह प्राणायाम, फायदे इतने कि बीमारियां पास नहीं फटकेंगी

Wed, 11 Dec 2019 11:03 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
kapalbhati pranayama steps and benefits of this yoga
योगा - फोटो : social media

योग करना न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मन को भी स्वस्थ रखता है। प्राणायाम का एक प्रकार है कपालभाति, जो कि अपने आप में संपूर्ण है और इसके कई फायदे होते हैं। इससे दिमाग भी शांत रहता है और यह कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रखता है। आइए, जानते हैं कि यह कैसे किया जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं:

kapalbhati pranayama steps and benefits of this yoga
योगा - फोटो : social media

इस प्राणायाम का नाम है- कपालभाति। इसे करने के लिए पहले पद्मासन या वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

  • इसमें सामान्य गति से शरीर के अंदर की ओर सांस लेनी होती है और तेज गति से बाहर छोड़नी होती है।
  • प्रत्येक सेकंड में एक बार पूरी सांस को तेजी के साथ नाक से बाहर छोड़ें, इससे पेट अन्दर चला जाएगा।
  • सांस छोड़ने के बाद, सांस को बाहर न रोककर बिना प्रयास किये सामान्य रूप से सांस को अन्दर आने दें।
  • इस तरह एक मिनट में 60 बार और कुल पांच मिनट में 300 बार आप सांस बाहर छोड़ें।
  • यह हानिकारक टॉक्सिन्स को शरीर से निकालकर उसे सकारात्मक बनाता है।

वैसे तो कोई भी कपालभाति कर सकता है, लेकिन जिन लोगों को सांस संबंधी कोई बीमारी है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए।

kapalbhati pranayama steps and benefits of this yoga
योगा - फोटो : social media

कपालभाति करने के ये हैं फायदे

  • नियमित रूप से यह करने से लीवर और किडनी को बेहतर तरीके से काम करते हैं।
  • इसे करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपको थकान महसूस नहीं होती।
  • यदि आंखों के नीचे डार्क सर्कल करी समस्या है तो रेग्युलर यह करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।
  • कपालभाति करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kapalbhati pranayama steps and benefits of this yoga
yoga - फोटो : social media

कपालभाति करने के ये हैं फायदे

  • जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, तो आपका दिमाग अच्छी तरह से काम करेगा।
  • सांस छोड़ने की प्रक्रिया से फेफड़े अच्छी तरह काम करते हैं।
  • नियमित रूप से कपालभाति करने से याद्दाश्त बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है।
  • इससे दांतों और बालों से जुड़ी कई बीमारियां ठीक होती है।
  • पेट की चर्बी कम करने में भी यह प्राणायाम बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने से वज़न कम होता है।
  • कपालभाति कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी पेट से संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है।

थायराइड, त्वचा संबंधी बीमारी, आंखों की समस्या, दांतों की समस्या, महिलाओं की समस्या, डायबिटीज, कैंसर, हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य करने जैसे सभी काम सिर्फ एक कपालभाति कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed