फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह के रूटीन में शामिल करें ये पांच योगासन, हर दिन रहेंगे ऊर्जावान

Fri, 06 Nov 2020 09:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 06 Nov 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
include in your daily routine these four yoga asanas can enrich you
योगा - फोटो : social media

दिन की शुरूआत एक्सरसाइज से करना बेहद जरूरी है। क्योंकि कसरत करने से स्वस्थ रहने के साथ ही तरोताजा भी महसूस होता है। लेकिन अगर आपके बिजी शेड्यूल में कसरत करने का समय नहीं मिल रहा तो केवल इन पांच योगासन का थोड़ा सा अभ्यास भी आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। साथ ही ये योगासन दिनभर काम के लिए शरीर में एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। तो आगे की स्लाइड में जानिए कौन से हैं वो योगासन।


 
include in your daily routine these four yoga asanas can enrich you
योगा - फोटो : social media
सुखासन

रोजाना केवल दो से तीन मिनट सुखासन की मुद्रा में बैठने से दिमाग शांत रहने के साथ ही दिनभर काम में एकाग्रता बनी रहती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पैरों को मोड़कर बैठ जाएं। कमर और पीठ को बिल्कुल सीधा कर हाथों को घुटनों पर रख आंखें बंद कर शांत मन से बैठने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है।


 
include in your daily routine these four yoga asanas can enrich you
- फोटो : सोशल मीडिया
आंजनेयासन

सीधे खड़े होकर पैरों को आगे की ओर रख घुटनों को मोड़े। इसके बाद हाथों को ऊपर की ओर कर दोनों हाथों को जोड़ लें। सांसों को धीरे से छोड़ने के साथ दोनों पैरों के साथ ये प्रक्रिया का अभ्यास रोजाना दो से तीन मिनट करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
include in your daily routine these four yoga asanas can enrich you
- फोटो : pixa
भुजंगासन

रोजाना इस आसन को करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। साथ ही पाचनशक्ति पर असर पड़ता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटने के बाद हाथों को कोहनियों से मोड़ते हुए लाए और हथेलियों के ऊपर शरीर का सारा भार छोड़कर सिर को ऊपर की ओर उठाएं। 


 
विज्ञापन
include in your daily routine these four yoga asanas can enrich you
- फोटो : pixa
पवनमुक्तासन

कब्ज, गैस और एसीडिटी की समस्या को दूर करने के लिए ये आसन वरदान है। इसे करने के लिए मैट पर सीधे लेट जाएं। फिर दोनों पैरों को 90 डिग्री कोण पर मोड़ते हुए पेट से सटाएं। फिर धीरे से घुटनों को दोनों हाथों से पकड़ते हुए चेहरे से छुआएं। रोजाना इस आसन का दो से तीन मिनट अभ्यास जरूर करें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed