फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: किडनी को रखना है स्वस्थ तो उचित आहार के साथ इन योगासनों का करें रोजाना अभ्यास

Thu, 09 Dec 2021 11:42 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 09 Dec 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
how to keep kidney healthy by yoga, health tips for kidney
किडनी को कैसे रखें स्वस्थ? - फोटो : iStock

शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए सभी अंगों को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हम हृदय, लिवर और फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय तो करते हैं लेकिन किडनी की सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। शरीर से अपशिष्ट पदार्थों के बाहर निकालने में किडनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसमें होने वाली किसी भी तरह की समस्या, शरीर में गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है। किडनी रक्त से अपशिष्टों को छानकर उसे शुद्ध करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इसके अलाव मूत्र प्रणाली के कामकाज, हार्मोन के स्राव और शरीर में रक्तचाप के स्तर को ठीक बनाए रखने में भी किडनी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार को बेहतर रखने के साथ दैनिक जीवन में योगासनों को शामिल करके किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

how to keep kidney healthy by yoga, health tips for kidney
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें योगासन - फोटो : iStock

किडनी के स्वास्थ्य के लिए योग के लाभ
विभिन्न प्रकार के योगासनों को प्रयोग में लाकर रक्त संचार को बढ़ाने और अंगों की सही देखरेख करने में मदद मिल सकती है। अपनी किडनी के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए दिनचर्या में कुछ योगासनों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। यह योगासन किडनी की क्षमता को बढ़ाने के साथ उसकी कार्य प्रणाली को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं। 

how to keep kidney healthy by yoga, health tips for kidney
भुजंगासन योग है फायदेमंद - फोटो : Istock

भुजंगासन का अभ्यास
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के साथ पेट को ठीक रखने में भुजंगासन का अभ्यास विशेष लाभदायक माना जाता है। कोबरा पोज या भुजंगासन योग, किडनी और लिवर को उत्तेजित करने के साथ शरीर को तनाव और थकान से बचाने में सहायक है। कमर दर्द की समस्या में भी इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। भुजंगासन का नियमित अभ्यास इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep kidney healthy by yoga, health tips for kidney
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन योग
नौकासन योग या बोट पोज, पेट के अंगों को मजबूत करने और उन्हें उत्तेजित करने में सहायक मानी जाती है। यह पाचन में सुधार करने और किडनी पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
how to keep kidney healthy by yoga, health tips for kidney
किडनी की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

किडनी को स्वस्थ रखने के टिप्स
किडनी को स्वास्थ बनाए रखने के लिए योग के अलावा जीवनशैली में कुछ बदलाव भी आवश्यक हैं, जिन्हें उपयोग में लाकर आप विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

  • घर का बना खाना खाएं और बाहर का खाना खाने से बचें।
  • अपने आहार में अधिक से अधिक फल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
  • उच्च पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थों से बचें। अपने आहार में आयरन युक्त भोजन को अधिक शामिल करें।
  • खूब पानी पिएं और रोजाना 6-8 घंटे की नींद लें।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed