फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग शुरू करने के पहले जरूर करना चाहिए ये आसन, चलिए जानें इसे करने की विधि

Thu, 25 Jun 2020 09:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 25 Jun 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
how to do padmasana and its benefits
- फोटो : pixa

स्वस्थ रहने के लिए योग तो बहुत सारे लोग करते हैं। हालांकि इसमें से बहुत से लोग नहीं जानते कि कौन सा योग है जिससे शुरूआत करनी चाहिए। शरीर की अलग-अलग बीमारियों के लिए या रोजाना स्वस्थ रहने के लिए योग शुरू करने से पहले कमलासन या पद्मासन को करना चाहिए। ध्यान के लिए किया जाने वाला ये योग आपको शरीर और मन को एकाग्र करता है और योग के लिए तैयार करता है। तो चलिए जानें पद्मासन या कमलासन करने का तरीका।


 
how to do padmasana and its benefits
- फोटो : social media

सबसे पहले तो जान लें कि योग करने के पहले पेट बिल्कुल भी खाली होना चाहिए। यानी कि सुबह रोजाना की क्रिया से निवृत्त होकर और शाम को योग करना है तो खाना या नाश्ता करने के करीब दो घंटे बाद किया जा सकता है। साथ ही योग खाली जमीन पर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए योगा मैट या चटाई बिछा लेनी चाहिए। इसके बाद ही योग शुरू करना चाहिए। 



 
how to do padmasana and its benefits
- फोटो : social media

पद्मासन या कमलासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं। इस आसन का नाम कमलासन इसलिए रखा गया है क्योंकि इसमें पैरों को कमल के आकार का बनाया जाता है। सबसे पहले सांस छोड़ते हुए दाहिने पैर को मोड़कर बाईं जांघ पर रखें। इस प्रक्रिया में आप चाहे तो बांए पैर को पहले मोड़कर रख सकते हैं। ध्यान रहे पैर के तलुवे ऊपर की ओर और एड़ी नाभि के नीचे रहे साथ ही घुटने जमीन पर छूते रहने चाहिए। पूरे शरीर को बिल्कुल तना हुआ रखे। हाथों को घुटनों के ऊपर ज्ञानमुद्रा में रखें। अब इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते जाएं। इस प्रक्रिया में एक मिनट से शुरू करके धीरे-धीरे समय बढ़ाकर एक घंटे तक कर सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to do padmasana and its benefits
- फोटो : social media

कमलासन को करने से शरीर को बहुत सारे लाभ होते हैं। ये आसन करने में जितना सरल है इसके फायदे उतने ही ज्यादा रहते हैं। इस आसन को करने से दिमाग शांत होता है और नाड़ीतंत्र मजबूत होता है। ये आसन दिमाग में खुशी और प्रसन्नता लाने का काम करता है।



 
विज्ञापन
how to do padmasana and its benefits
- फोटो : social media

अगर किसी इंसान को नशे की आदत से छुटकारा पाना है तो उसे कमलासन करना चाहिए। साथ ही लगातार एक घंटे तक इस आसन को करने से पेट से जुड़़ी, बुखार, कैंसर जैसे गंभीर रोगों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही ये आसन चेहरे पर चमक लाने और त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है क्योंकि जब पेट से जुड़ी परेशानी नहीं रहेगी और दिमाग में तनाव कम होगा तो चेहरा कांतिमय नजर आने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed