फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग से शरीर होगा निरोग लेकिन इससे पहले जरूर करें 'वार्मअप'

Fri, 29 Nov 2019 11:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 29 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
how to do body warm up before yoga or exercise
- फोटो : social media

शरीर को निरोग रखना है तो कुछ लोग एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग केवल जॉगिंग करते हैं। एक्सरसाइज से  पहले तो कुछ हल्की-फुल्की कसरत की सलाह तो दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग करने से पहले भी शरीर को वार्मअप करना चाहिए। योग से पहले भी अगर थोड़ी हल्की-फुल्की कसरत की जाए तो योग के आसन करने के दौरान किसी तरह की दिक्कत या नसों में खिंचाव की समस्या नहीं होगी। तो चलिए जानें कि योग से पहले किस तरह से शरीर को वार्मअप करना चाहिए।



 

how to do body warm up before yoga or exercise
- फोटो : social media
योग शुरू करने से पहले गर्दन को हमेशा सामान्य मुद्रा में रखना चाहिए। सबसे पहले योगा मैट के ऊपर खड़े होकर सामान्य मुद्रा में गहरी सांस लें। अब अपनी गर्दन को दांयी तरफ झुकाकर सांस छोड़े। फिर सांस लेते हुए गर्दन को बीच में सामान्य मुद्रा में लाएं। इसके बाद सांस लेते हुए गर्दन को बांये तरफ झुकाएं सांस छोड़े और फिर से गर्दन को बीच में सामान्य मुद्रा में ले आएं। इस प्रक्रिया को तीन बार करें। यहीं प्रक्रिया अगर आप बैठ कर योग करना चाहते हैं तो भी करें। 

लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको सर्वाइकल की समस्या है या फिर गर्दन में चोट लगी है तो इस वार्मअप को कतई न करें।


 
how to do body warm up before yoga or exercise
- फोटो : social media

गर्दन का वार्मअप करने के बाद कंधों को भी थोड़ा सा लचीला बनाने के लिए पहले कंधे को ऊपर की ओर उठाएं फिर गहरी सांस छोड़ते हुए फिर कंधो को आराम की मुद्रा में ले आएं। इस तरह से तीन बार कंधों के साथ ये एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही कंधों को तीन बार घड़ी की सूई की दिशा में और तीन बार विपरीत दिशा में घुमाएं। इसे करने के लिए सबसे पहले कंधों के ऊपर हाथों की उंगलियों को रखें और वार्मअप करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to do body warm up before yoga or exercise
- फोटो : social media

हाथों को लचीला बनाने के लिए सबसे पहले बांये हाथ को पीछे पीठ की ओर ले जाएं और दूसरे हाथों से कंधे के ऊपर से उसमें खिंचाव दें। ऐसा करने से आपके ट्राइसेप्स में खिंचाव आएगा। यहीं प्रक्रिया दोनों हाथों के साथ करें।


 
विज्ञापन
how to do body warm up before yoga or exercise
- फोटो : सोशल मीडिया

शरीर के गर्दन, कंधे और हाथों को वार्मअप करने के बाद दोनों हाथों को आगे की ओर रखें और कुछ कदम चलें। यहीं प्रक्रिया करीब तीन बार करें। ऐसा करने से कमर में खिंचाव महसूस होता है। और शरीर योग के लिए तैयार हो जाता है। नीचे दिए गए वीडियो से आप वार्मअप करने का पूरा तरीका जान सकते हैं।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed