फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रों के तनाव को कम कर, दिमाग को तीव्र करने में मददगार हैं पांच योगासन

Tue, 10 Sep 2019 08:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
five yoga asanas for students
- फोटो : pixa

योग शरीर को स्वस्थ रखने में तो मददगार है ही साथ ही मानसिक रूप से भी यह बहुत लाभदायक है। योग की क्रिया तो हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। इसीलिए कहा जाता है कि छात्र जीवन में आने वाले तनाव को दूर करने में योग बहुत लाभदायक है। इसकी मदद से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। आइए जाने पांच ऐसे योगासन जो दिमाग को तीव्र करने में मदद करते हैं।

 

five yoga asanas for students
- फोटो : pixa
प्राणायाम
नियम से यदि प्राणायाम का अभ्यास किया जाए तो दिमाग में तनाव नहीं रहता है और पढाई पर अच्छी तरह ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। प्राणायाम करने के लिए सांस को धीमी गति से अंदर खींचकर फिर उसे धीमी गति से ही बाहर निकालना होता है।

 
five yoga asanas for students
- फोटो : pixa
सुखासन

सुखासन योग की सबसे आसान क्रिया है और सबसे ज्यादा लाभदायक भी। इसको करने से मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिलती है। सुखासन करने के लिए पैरों को पालथी मार कर बैठ जाएं और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। ध्यान रहें इस आसन को करते समय हाथों की मुद्रा का विशेष ख्याल रहे। इस आसन को करने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
five yoga asanas for students
दंडासन

दंडासन करने से शरीर का पोस्चर सही होता है। इसको करने से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और इसमें लचीलापन आता है। दंडासन करने के लिए सबसे पहले किसी योग मैट पर बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर पास-पास रखें। ध्यान रहें दोनों पैरों की उगलियां आपकी ओर खिंची रहें। दोनों हाथों को सीधे और हथेलियों को जमीन पर कूल्हे के पास रखें। अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें। सामने की ओर देखते हुए सांस को सामन्य रखें। कम से कम बीस सेंकेंड तक करने के बाद सामान्य अवस्था में आएं।


 
विज्ञापन
five yoga asanas for students
एक पादासन

एक पादासन को करने के लिए दाएं पैर के घुटनों को मोड़ कर बांए पैर की जांघों पर रख दें। साथ ही दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर प्रणाम की मुद्रा में आ जाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद आराम की अवस्था में वापस आ जाएं। एक पादासन को करने से मानसिक तनाव से निजात मिलता है और शरीर फुर्तीला हो जाता है।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed