फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elderly Health Exercise: घर बैठे रहें फिट! बुजुर्गों के लिए असरदार एक्सरसाइज, इन योगासनों को करें ट्राई

Sat, 01 Mar 2025 09:57 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Mar 2025 09:57 AM IST
सार

Exercise for seniors over 75: आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बढ़ती उम्र में भी काफी एक्टिव नजर आएंगे। इस खबर में कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज बताएंगे, जो घर बैठे की जा सकती है।

विज्ञापन
Elderly Health Exercise Stay fit sitting at home Effective exercises for the elderly try these yogasanas
बढ़ती उम्र में करें ये योगासन - फोटो : freepik.com

उम्र बढ़ने के साथ सेहत का ख्याल रखना और फिट रहना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन इसके लिए भारी-भरकम वर्कआउट की जरूरत नहीं। कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज अपनाकर भी बुजुर्ग अपनी दिनचर्या में स्फूर्ति और स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बढ़ती उम्र में भी काफी एक्टिव नजर आएंगे। इस खबर में कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज बताएंगे, जो घर बैठे की जा सकती है। आइए जानते हैं।

Elderly Health Exercise Stay fit sitting at home Effective exercises for the elderly try these yogasanas
बढ़ती उम्र में करें ये योगासन - फोटो : Freepik.com

1. वॉकिंग

  • रोजाना 15-20 मिनट घर के अंदर टहलें।
  • यदि संभव हो तो बालकनी या छत पर भी वॉक कर सकते हैं।
  • यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और जोड़ों की जकड़न को कम करता है।


2. सीटेड लेग लिफ्ट्स

  • कुर्सी पर बैठकर धीरे-धीरे एक पैर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे करें।
  • हर पैर से 10-10 बार दोहराएं।
  • यह पैरों की मजबूती बढ़ाने और संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
Elderly Health Exercise Stay fit sitting at home Effective exercises for the elderly try these yogasanas
बढ़ती उम्र में करें ये योगासन - फोटो : freepik.com

3. हाथ और कंधे की हलचल

  • दोनों हाथों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें।
  • कंधों को गोल-गोल घुमाएं।
  • यह हाथों की मजबूती और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है।


4. गर्दन की एक्सरसाइज
धीरे-धीरे गर्दन को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं।
इससे गर्दन के दर्द और अकड़न से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly Health Exercise Stay fit sitting at home Effective exercises for the elderly try these yogasanas
बढ़ती उम्र में करें ये योगासन - फोटो : freepik.com

5. श्वास व्यायाम

  • अनुलोम-विलोम और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
  • इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है।


6. कुर्सी से उठने-बैठने की एक्सरसाइज

  • बिना किसी सहारे के धीरे-धीरे कुर्सी से उठें और फिर बैठें।
  • इसे 5-10 बार करें, यह पैरों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
Elderly Health Exercise Stay fit sitting at home Effective exercises for the elderly try these yogasanas
बढ़ती उम्र में करें ये योगासन - फोटो : freepik.com

7. एड़ी-पंजों की स्ट्रेचिंग

  • सीधे खड़े होकर एड़ियों को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे करें।
  • यह संतुलन बनाए रखने और रक्त संचार सुधारने में मदद करता है।

सावधानियां:

  •  व्यायाम को धीरे-धीरे और सहज रूप से करें।
  • जरूरत महसूस हो तो किसी सहारे का उपयोग करें।
  • यदि किसी प्रकार की असुविधा या दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं।


इन सरल एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करके बुजुर्ग खुद को घर बैठे ही स्वस्थ और ऊर्जावान रख सकते हैं!

 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed