फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेगनेंसी में मछली खाना मां और गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद, अस्थमा से करता है बचाव

Wed, 01 Nov 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Nov 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
eating fish during Pregnancy prevent fetus from asthma

एक अध्यन में पता चला है कि प्रेगनेंसी के दौरान मछली खाने से गर्भस्थ शिशु और मां दोनों को फायदा होता है। प्रेगनेंसी के दौरान मछली खाने वाली महिलाओं के गर्भस्थ शिशु का अस्थमा से बचाव होता है। 



ये भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान अगर की पत्नी से फाइट, बच्चे के साथ हो सकता है ये

eating fish during Pregnancy prevent fetus from asthma
pregnancy

ऐसा ही फिश ऑयल के सप्लिमेंट्स लेने वाली महिलाओं के मामले में भी देखने को मिलता है। गर्भावस्था में महिला को साल्मन, ट्राउट, ट्यूना मछलियों का सेवन करना चाहिए। ये मछलियां खासतौर पर फायदेमंद होती हैं। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के शोधकर्ताओं ने दो अध्ययनों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान चाइनीज खाने से बचें, गर्भ के लिए है खतरनाक

eating fish during Pregnancy prevent fetus from asthma
pregnancy
वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वो बच्चे जिनकी माताओं ने प्रेंगनेंसी में छह से नौवें महीने के दौरान ओमेगा-3 फैटी एसिड का अधिक डोज लिया था, उनमें सांस संबंधी समस्याएं कम पाई गईं। शोध में 346 प्रेगनेंट महिलाओं को शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
eating fish during Pregnancy prevent fetus from asthma
pregnancy

प्रेगनेंसी में मछली का सेवन करना लाभदायक है। इससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को प्रोटीन और आयरन मिलता है। एक प्रेगनेंट महिला को एक दिन में कम से कम 27 मिलीग्राम आयरन का सेवन करना जरूरी होता है। इससे गर्भवती महिला को एनिमिया के खतरे से छूटकारा मिलता है।

 

विज्ञापन
eating fish during Pregnancy prevent fetus from asthma
मछली प्रोटीन और आयरन का भी अच्छा स्रोत है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी जरूरी होता है। इस एसिड से बच्चे का दिल सुरक्षित होता है और उसके मस्तिष्क का विकास भी होता है। शोध के मुताबिक, मछली के ऊतकों और पेट के आसपास तेल होता है। मछली की फिलेट्स में 30 प्रतिशत तक तेल होता है। हालांकि ये आंकड़े मछली की प्रजाति पर निर्भर करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed