फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें यह योग मुद्रा, जाने इसे करने के तरीके

Tue, 03 Sep 2019 07:29 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 03 Sep 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
Do this yoga pose to keep the heart healthy, know ways to do it
yoga
योग करने से कई बिमारियां दूर होती है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। योग करने से हृदय संबधी समस्याएं भी कम होती है। हृदय को स्वस्थ रखना हमारे लंबे जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। स्वस्थ हृदय के लिए हमें रोजाना व्यायाम करना चाहिए । लेकिन योग आसन के अलावा भी कुछ ऐसी मुद्राए है , जिनके  नियमित अभ्यास से आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है और  हृदय संबधी समस्याएं कम कर सकते है। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन 3 मुद्राओं का अभ्यास करें। 
Do this yoga pose to keep the heart healthy, know ways to do it
apan mudra
अपान वायु मुद्रा  
अपान वायु मुद्रा ह्दय रोगियों के लिए बेहद लाभदायक है। इस मुद्रा को करने से कार्डियक अरेस्ट पीड़ित व्यक्ति को बेहद आराम मिलता है। इस मुद्रा को करने के लिए सीधा बैठकर अपने दोनों हाथो को घुटनों पर रखे लें। हथेली उपर की तरफ होनी चाहिए। अब अपने तर्जनी उंगली को मोड़कर अगूंठे के पास ले जाए। इसके बाद अपनी बीच की दोनों उंगली को भी अंगूठे के पास लेकर जाये और हल्के से अपने अंगूठे को दबाये। इस दौरान अपने  कनिष्ठिका उंगली को सीधा रखें। इस अवस्था में आप कम से कम 30 मिनट तक रह सकते है। 
Do this yoga pose to keep the heart healthy, know ways to do it
प्राण मुद्रा - फोटो : social media
प्राण मुद्रा
यह मुद्रा आपके प्राण शक्ति को बढ़ाती है। प्राण मुद्रा करने से धमनियां स्वस्थ रहती है। इसके अलावा यह मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या को भी दूर करता है। इस मुद्रा को करने के लिए आप पद्मासन अवस्था में बैठे और अपने दोनों हाथो को घुटनो पर रखें। अब अपने हाथ की कनिष्ठिका और अनामिका उंगली को अपने अंगूठे के पास ले जाये। आप इस मुद्रा को अपने जरुरत के मुताबिक कर सकते है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do this yoga pose to keep the heart healthy, know ways to do it
yoga - फोटो : pixa
सूर्य मुद्रा 
सूर्य मुद्रा आपके शरीर में उर्जा बढ़ाने का काम करती है। मोटापा,मधुमेय, थायरॉइड जैसी बिमीरी के लिए यह मुद्रा बेहद फायदे मंद साबित होती है। यह मुद्रा आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। सूर्य मुद्रा करने के लिए सीधे बैठे फिर अपनी अनामिका उंगली को मोड़कर अंगूठे के पास ले जाएं। आंख बंद करके आप इस मुद्रा को 10-15 मिनट तक कर सकते है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed