फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्से पर नहीं होता नियंत्रण तो दिनचर्या में शामिल करें योग की ये मुद्राएं

Thu, 14 Nov 2019 09:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Nov 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
combat your anger, do these yoga poses daily

क्या आपको हर छोटी बात पर गुस्सा आता है? गुस्सा आता है तो आप तोड़फोड़ करना शुरू कर देते हैं। तनाव और काम के दबाव के कारण अगर आपका गुस्सा भी नियंत्रण में नहीं रहता है तो आपको नियमित रूप से योग की आवश्यकता है। योग में कुछ ऐसी मुद्राएं हैं जिन्हें करने से मन शांत होता है और आप गुस्से पर नियंत्रण कर पाते हैं। तो आइए जाने योग की उन मुद्राओं को करने का तरीका।


 
combat your anger, do these yoga poses daily
- फोटो : pixa
सेपना मुद्रा
सेपना मुद्रा को करने से डिप्रेशन और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ये शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक विचारों को मन में लाने में मदद करती हैं।

सेपना मुद्रा करने के लिए सुखासन में बैठ कर अपनी हथेलियों को एक दूसरे से इस तरह सटाएं कि सभी उंगलियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हों। अब अपनी दोनों हाथों की पहली उंगलियों को एक साथ रखें और बाकी सभी उंगलियों को इस तरह से मोड़ें कि मुठ्ठी का आकार बन जाएं।  अब अपनी हाथ की पहली उंगलियों को ज़मीन की तरफ ले जाएं। 15-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और अपनी सांसों पर ध्यान दें। फिर दोनों हाथों को आरामदायक मुद्रा में ले आएं।


 
combat your anger, do these yoga poses daily
yoga - फोटो : pixa
ज्ञान मुद्रा

ज्ञान मुद्रा को करते समय हाथ के अंगूठे और तर्जनी अंगुली को एक साथ दबाया जाता है। इसके जरिए मन को शांत करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा को करते वक्त पदमासन में बैठें और अपने हाथ और हथेली को अपनी गोद के पास आगे की ओर रखें। अब अपनी सभी अंगुलियों को बढ़ाते हुए अपनी पहली उंगली और अंगूठे को एक साथ मिलाएं। योग की इस मुद्रा को करने से तनाव और अनिद्रा को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे आपका गुस्सा कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
combat your anger, do these yoga poses daily
- फोटो : pixa
मुष्ठि मुद्रा

मुष्ठि मु्द्रा को करने से आपको गुस्सा, चिड़चिड़ापन और नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद मिलती है। अपने हाथों को एक मुट्ठी की तरह बनाएं, अपने अंगूठे को दूसरी अंगुलियों पर रखें। गुस्से से राहत पाने के लिए इस मुद्रा को पांच से दस मिनट तक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed