फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cold oil can go blindfolded, Amitabh Bachchan makes publicity

ठंडे तेल से जा सकती है आंखों की रोशनी, अमिताभ बच्चन करते हैं प्रचार

Sun, 14 May 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 14 May 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Cold oil can go blindfolded, Amitabh Bachchan makes publicity
अमिताभ बच्चन

बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से किए जा रहे ठंडे के तेल के प्रचार से बीएचयू अस्पताल के चिकित्सक नाराज हैं। इस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजयनाथ मिश्र ने अमिताभ के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें तेल का प्रचार न करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


साथ ही यह भी बताया कि इस तरह के तेल में कपूर की मात्रा मानक से अधिक होती हैं, जिसका प्रयोग करने से लोगों के सिर में दर्द, बेचैनी के साथ आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। उन्होंने प्रचार न करने से हो रही आर्थिक क्षति की भरपाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन

 


 


अमिताभ बच्चन इन दिनों ठंडे तेलों का प्रचार कर रहे हैं। डॉ. विजयनाथ के मुताबिक बीएचयू की ओर से ठंडे तेल से होने वाली बीमारियों को लेकर एक रिसर्च भी किया जा रहा है। इसके आधार पर रिपोर्ट केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी गई है।


जिसमें सिरदर्द, थकान, अनिद्रा भगवाने के नाम पर बाजारों में मिल रहे ठंडे तेल में कपूर की मात्रा अधिक है। ओपीडी में पिछले दो तीन सालों से पूर्वांचल भर से आने वाले मरीजों को लेकर किए गए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ महिलाओं के लिए ठंडा तले नशे की तरह हो गई है।

ऐसे में यह एक महामारी का रुप ले रही है। इसके अलावा विक्स, आयोडेक्स में भी कपूर की मात्रा अधिक होती है लोग जल्द राहत के लिए उसे लगाने के साथ-साथ खा भी रहे हैं।


बताया कि रिपोर्ट को डीएसटी भेजकर डिटेल रिसर्च कराने के साथ ही कपूर की मात्रा निर्धारित करने को जरूरी बताया है। बताया कि शनिवार सुबह अमिताभ को ट्वीट कर प्रचार न करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed