कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बच्चों ने पढ़ाई की अवधि भी बढ़ा दी है। पर क्या आप भी याद करने के कुछ ही समय बाद चीजों को भूल जाते हैं या फिर बहुत देर तक पढ़ाई में एकाग्रता नहीं बना पाते हैं? असल में यह एक आम सी समस्या है, जिससे ज्यादातर बच्चे परेशान रहते हैं। पर अब आपको इस बारे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। योगासनों को शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है।
आज का योग: आ रही हैं बोर्ड की परीक्षाएं, याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यान मुद्रा
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और एकाग्रता शक्ति को बढ़ावा देने के लिए नमस्कार या ध्यान मुद्रा का नियमित अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। रोजाना 10- 15 मिनट तक इस योग का नियमित अभ्यास आपकी मानसिक क्षमता को बढ़ाने, चीजों को अच्छी तरह से याद रख पाने और बेहतर मनोदशा में आपकी मदद कर सकता है। नमस्कार मुद्रा का अभ्यास तनाव-चिंता जैसे विकारों को कम करता है जो आपके मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाने में सहायक है।
वृक्षासन योग का अभ्यास
वृक्षासन योग या ट्री पोज, शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ बेहतर एकाग्रता और मानसिक शक्ति प्रदान करने में इस योग का अभ्यास आपके लिए लाभदायक हो सकता है। वृक्षासन योग शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ संतुलन को भी बेहतर बनाए रखने में भी आपकी मदद करता है।
पश्चिमोत्तानासन योग
पश्चिमोत्तानासन योग को दिमाग की शक्ति को बढ़ावा देने वाले प्रमुख योगासनों में से एक माना जाता है। एकाग्रता को सुधारने में यह सबसे प्रभावी योग अभ्यासों में से एक है। तनाव दूर करने और दिमाग को शांत करने में भी यह योग बहुत फायदेमंद है। यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो यह आसन पित्ताशय और आंतों को उत्तेजित करके इस समस्या को ठीक करने में आपकी मदद करता है। शरीर को ऊर्जावान बनाने और शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने के लिए भी यह एक आदर्श योगासन है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।