फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद हैं यह योगासन, याददाश्त होगी तेज और पढ़ाई में लगेगा मन

Thu, 18 Nov 2021 11:51 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 18 Nov 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
best yoga to improve memory and concentration
कैसे बढ़ाएं याददाश्त? - फोटो : Pixabay

आज के इस दौर में याददाश्त की कमजोरी और आसानी से ध्यान केंद्रित न कर पाना लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। विशेषकर परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों के सामने सबसे आम समस्या यह है कि उन्हें ध्यान केंद्रित करने और चीजों को याद करने में बहुत कठिनाई होती है। छात्रों के अलावा आम जीवन में भी कई लोगों को चीजों को याद करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो क्या यह समस्या ठीक की जा सकती है? विशेषज्ञों का जवाब है-हां।



सामान्यतौर पर नींद की कमी, कम ऊर्जा और थकान सहित कई कारणों से याददाश्त कमजोर होने की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं को दूर करने का सबसे बेहतर विकल्प है-योग। योग करने से न केवल आप शांत रहेंगे साथ ही आपकी याददाश्त, एकाग्रता में भी सुधार होगा। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।

best yoga to improve memory and concentration
पद्मासन योग है फायदेमंद - फोटो : iStock

पद्मासन योग का करें अभ्यास
पद्मासन या कमल मुद्रा, मांसपेशियों के तनाव को कम करने के साथ आपके मन को शांत करने का सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। यह योगासन आपके दिमाग को तेज बनाने के साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करती है। शरीर को आराम मिलने से चीजों पर ध्यान बना पाना आसान हो जाता है। 

best yoga to improve memory and concentration
सर्वांगासन योग का कीजिए अभ्यास - फोटो : Pixabay

सर्वांगासन योग के लाभ
सर्वांगासन को सभी आसनों की जननी कहा जाता है। यह आसन फोकस और एकाग्रता में सुधार करता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वांगासन आपके शरीर के सभी चक्रों और अंगों को संलग्न करता है। दिमाग को शक्ति देने के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने में इस योगासन को काफी फायदेमंद माना जाता है। सभी छात्रों को नियमित यह योगासन अवश्य करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best yoga to improve memory and concentration
पश्चिमोत्तानासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन के लाभ
पश्चिमोत्तानासन योग को एकाग्रता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक माना जाता है। यह आपके दिमाग को शांत करने के साथ आपकी याददाश्त में सुधार करता है। इस योग आसन के अभ्यास को तंत्रिका तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है। सिरदर्द की समस्या को दूर करने के साथ मस्तिष्क को कार्यों को बेहतर बनाने में इस योगासन को विशेष लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
best yoga to improve memory and concentration
हलासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

हलासन योग है फायदेमंद
हलासन या हल मुद्रा, तनाव को कम करने के साथ आपके दिमाग को शांत करती है। तंत्रिका तंत्र को बेहतर रखने के लिए इसे बेहतरीन मुद्रा माना जाता है। मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ याददाश्त की समस्याओं को दूर करने के लिए इस योगासन का नियमित अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed