फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपच और गैस बनने की परेशानी से राहत दिलाएंगे योगासन, रोजाना करें ये योग

Thu, 09 Jan 2020 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 09 Jan 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
best yoga poses uttanpadasana for stomach problem
- फोटो : social media

खानपान की गड़बड़ी या फिर जीवन की गलत आदतों की वजह से अक्सर लोगों का पेट खराब रहता है। जिसकी वजह से खाने के न पचने से लेकर गैस बनने और पेट फूलने तक की समस्या रहती है। हांलाकि योग के नियमित अभ्यास से इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। चलिए जानें तीन योगासन जो पेट की हर समस्या से राहत दिलाएगा।

best yoga poses uttanpadasana for stomach problem

इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए। 

best yoga poses uttanpadasana for stomach problem
- फोटो : social media
उत्तान पादासन 

उत्तान पादासन ऐसा योग है जिसे करने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती है। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है। पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन है। उत्तानपादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता है साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती है। इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
best yoga poses uttanpadasana for stomach problem
- फोटो : social media
उत्तान पादासन  करने का तरीका 

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें। ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। जब तक सांस रोक पाए ,तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed