Best Yoga Poses For kids: गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो गई है। अगले कुछ दिन बच्चों का स्कूल बंद हो जाएगा और उन्हें घर पर ही वक्त बिताना है। तापमान अधिक होने के कारण बच्चे छुट्टी होने के बावजूद घर से कम निकलते हैं। ऐसे में उनकी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। वहीं बच्चे सुस्ती महसूस करते हैं, जिसके कारण न तो बच्चे पढ़ाई कर पाते हैं और न ही किसी काम में ध्यान लगा पाते हैं।
Yoga Tips: बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद योगासन, गर्मियों की छुट्टियों में कराएं अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के लिए योग
एकाग्रता के लिए ताड़ासन का अभ्यास
बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए। ताड़ासन के अभ्यास से बच्चों की ब्रिदिंग कैपेसिटी बढ़ती है। इस आसन को करने से ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा मिलता है। मूड अच्छा रहता है और बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है।
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, तो दिनभर घर पर ही कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी देखने में समय व्यतीत करते हैं। दिनभर एक ही स्थिति में लेटे-बैठे रहने के कारण उनके शरीर में दर्द होने लगता है। इसके अलावा स्ट्रेस भी बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों को वृक्षासन के अभ्यास की आदत डलवाएं। वृक्षासन के अभ्यास से मन को शांति मिलती हैं, स्ट्रेस कम होता है और कमर व गर्दन के दर्द से राहत मिलती है।
शरीर की मजबूती के लिए करें धनुरासन
बच्चे के शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों में मजबूती के लिए उनसे धनुरासन का अभ्यास कराएं। इस आसन से बच्चे की कमर मजबूत होती है। पीठ व हाथ दर्द से राहत मिलती है। शारीरिक सक्रियता बढ़ती है और लचीलापन आता है।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।