फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: पीलिया की समस्या होगी दूर, बस रोजाना इन योगासनों का करें अभ्यास

Fri, 01 Oct 2021 12:17 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ-स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ-स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 01 Oct 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
best yoga for jaundice, what causes jaundice all you need to know
पीलिया में होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। रक्त में रासायनिक स्तरों को नियंत्रित करने के साथ लिवर, पित्त का उत्पादन करता है। इसके अलावा शरीर से तमाम प्रकार के अपशिष्टों को बाहर निकालने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लिवर में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है, लिवर में होने वाली ऐसी ही एक समस्या के कारण ही लोगों को पीलिया की बीमारी होती है। रक्त में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाने के कारण पीलिया की समस्या होती है। लिवर के ठीक से अपशिष्ट पदार्थ को बाहर करने की क्षमता में आई कमी के कारण यह समस्या होती है। पीलिया में लोगों की आंखें, त्वचा और नाखूनों में असामान्य रूप से पीलापन आ जाने की समस्या होती है। 



विशेषज्ञों की मानें तो नियमित रूप से योग करने वाले लोगों में पीलिया की समस्या होने का खतरा कम होता है। इसके अलावा कई प्रकार के प्राणायाम, लिवर को स्वस्थ रखने के साथ पीलिया के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ प्राणायामों के बारे में जानते हैं। 

best yoga for jaundice, what causes jaundice all you need to know
कपालभाति प्राणायाम के फायदे - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम 
योग गुरु के मुताबिक कपालभाति प्राणायाम लिवर को मजबूती देने के साथ उसे कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक होता है। लिवर संबंधी बीमारियों के कम होने से पीलिया से भी छुटकारा मिलता है। इस आसन को करने के लिए भी सबसे पहले शरीर को एकदम से सीधा रखते हुए ध्यानपूर्वक में बैठ जाएं । इसके बाद एक गहरी श्वास लें। अब इसे नाक से तेजी से छोड़ें, इसमें झटके से पेट को अंदर की ओर ले जाएं। सांस छोड़ते समय नाक से छक की आवाज़ होगी। इस क्रिया को कम से कम 10 मिनट तक करते रहें। 

best yoga for jaundice, what causes jaundice all you need to know
प्राणायाम करने के लाभ - फोटो : iStock

भस्त्रिका प्राणायाम से मिलता है लाभ
जिन लोगों को पीलिया की शिकायत होती है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन्हें भस्त्रिका प्राणायाम करने की सलाह देते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के साथ भस्त्रिका प्राणायाम, पीलिया के लक्षणों को कम करने में भी सहायक माना जाता है। इस आसन को करने के लिए भी सबसे पहले शरीर को एकदम से सीधा रखते हुए ध्यानपूर्वक में बैठ जाएं । हाथों को ज्ञान मुद्रा बनाकर दोनों घुटनों पर रखें। कोहनी और कंधों को ढीला छोड़ दें। अब धीरे-धीरे लम्बी और गहरी श्वास लें और छोड़ें। इस योग को रोजाना 5-10 मिनट तक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best yoga for jaundice, what causes jaundice all you need to know
अनुलोम-विलोम प्राणायाम के लाभ - फोटो : iStock

अनुलोम विलोम प्राणायाम
अनुलोम विलोम को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद प्राणायामों में से एक माना जाता है। लिवर के साथ फेफड़े और हृदय के स्वास्थ्य में भी इस प्राणायाम की मदद से सुधार किया जा सकता है। रोजाना इस आसन को करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इस आसन को करने के लिए भी सबसे पहले शरीर को एकदम से सीधा रखते हुए ध्यानपूर्वक में बैठ जाएं। बाएं हाथ से ज्ञान मुद्रा बनाकर दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से श्वास भरें। अब बाई नासिका बंद करें और दाईं नासिका से श्वास छोड़ें। इस क्रिया को अब दूसरी नाक से दोहराएं। इस योग को रोजाना 5-10 मिनट तक कर सकते हैं। 


--------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed