फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कमर को शेप में लाने के लिए करें ये योगासन, जल्द दिखेगा असर

Fri, 19 Jul 2024 08:33 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 19 Jul 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas To Reduce Belly Fat To Shape Waist
कमर को शेप में लाने के लिए योगासन - फोटो : file photo

नियमित योगाभ्यास आपके शरीर को स्वस्थ और सुडौल रखने में मदद करता है। बदलती जीवनशैली के कारण कई लोगों में भी कई बदलाव आते हैं। जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में वह शारीरिक परेशानियों से ग्रस्त रहते हैं। सबसे बड़ी समस्या वजन बढ़ने की होती है। आज की गलत लाइफस्टाइल में लोगों का वजन आसानी से बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर आपकी कमर और पेट पर दिखता है, जो बढ़ने लगती है। इससे आपको कामकाज में दिक्कत होती ही है, देखने में भी खराब लगता है। लेकिन हर समस्या का समाधान है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो जाए तो जल्द ऐसी शारीरिक समस्याओं से निदान मिल सकता है। पेट और कमर की चर्बी को कम करने और शेप में लाने के लिए कुछ प्रभावी योगासन है, जिसे आप नियमित कर के जल्द असर देख सकते हैं। ये रहे कमर को शेप में लाने वाले चार प्रभावी योगासन। 

Best Yoga Asanas To Reduce Belly Fat To Shape Waist
भेकासन - फोटो : iStock

भेकासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक समतल जगह पर पेट के बल लेट जाएं और धीरे-धीरे अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं। शरीर के ऊपरी धड़ का भार आपकी कलाईयों पर रखते हुए अपने दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें। अब दोनों हाथों से अपने बाएं पैर को धीरे-धीरे मोड़ें। फिर हाथों से पैर के पंजों को पकड़े। छाती को ऊपर उठाते हुए इस अवस्था में कुछ देर रहें। अब धीरे-धीरे शरीर को ढीला छोड़ते हुए पुनः पुरानी अवस्था में आ जाएं।

Best Yoga Asanas To Reduce Belly Fat To Shape Waist
मालासन - फोटो : istock

मालासन

इस आसन को करने के लिए मलत्याग करने की अवस्था में बैठ जाएं। फिर नमस्कार की मुद्रा बनातें हुए दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगा दें। इसी अवस्था में रहते हुए सांस अंदर खींचें और बाहर छोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहे फिर पुन: वाली स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas To Reduce Belly Fat To Shape Waist
उत्तानपाद आसान - फोटो : Istock

उत्तानपाद आसान

इस आसन को करने के लिए सीधे लेट जाएं और सांस भरते हुए दोनों पैरों को 30 डिग्री पर उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस रोककर इस आसन में रुकें। फिर सांस को छोड़ते हुए दोनों पैरों को 45 डिग्री तक उठा लें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर 60 और 90 डिग्री का भी अभ्यास करें। फिर सांस को छोड़ते हुए वापस आएं. इसका तीन बार आभ्यास करें।

विज्ञापन
Best Yoga Asanas To Reduce Belly Fat To Shape Waist
चक्रासन - फोटो : istock
चक्रासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों और पैरो को एक सीध में रखें। अब पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। दोनों पैरों पर वजन डालते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर दोनों हाथों पर भी अपना वजन डालें और कंधों को ऊपर उठा लें। जमीन से शरीर को उठाते समय अपने हाथ और पैर को पूरी सीध में रखें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed