फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: तेजी से फैल रहे संक्रमण से बचाव के लिए नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Sat, 23 Dec 2023 12:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Dec 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
Best yoga asanas for covid 19 new variant jn 1 latest update
संक्रमण से बचाव के लिए योग

Yoga asanas for covid new variant: कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ रहे हैं। इस बार मरीजों में कोविड 19 के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के मामले देखे जा रहे हैं। शनिवार (23 दिसंबर) के आंकड़ों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों ने करीब आठ महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



अब तक हुए अध्ययनों में कोरोना के इस वेरिएंट को ओमिक्रॉन के पिछले वैरिएंट्स से मिलता-जुलता ही बताया गया है। ऐसे में अगर आप कोरोना के नए वैरिएंट से बचना चाहते हैं तो कोविड गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। इसके लिए कुछ योगासन लाभकारी हैं, जो शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं संक्रमण से बचने के लिए कारगर योगासनों के बारे में।

Best yoga asanas for covid 19 new variant jn 1 latest update
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : istock

कपालभाति प्राणायाम

संक्रमण से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जरूरत रहती है। कपालभाति प्राणायाम लाॅन्ग कोविड के जोखिमों को कम करने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार है। श्वसन पर आधारित यह आसन शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और फेफड़े व हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करने में काफी असरदार है।

Best yoga asanas for covid 19 new variant jn 1 latest update
cat pose मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन

कोरोना के जोखिम को कम करने के लिए नियमित मार्जरी आसन का अभ्यास शामिल कर सकते हैं। इस आसन से लाॅन्ग कोविड की समस्या में काफी राहत मिलती है। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग के साथ ही रीढ़ व पेट के अंगों से अतिरिक्त तनाव कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best yoga asanas for covid 19 new variant jn 1 latest update
butterfly pose - फोटो : istock

बटरफ्लाई पोज

जांघों, कमर और घुटनों की बेहतर स्ट्रेचिंग के लिए इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। संक्रमण के कारण थकान या मांसपेशियों की सक्रियता में सुधार करने के लिए बटरफ्लाई आसन का अभ्यास लाभकारी है।

विज्ञापन
Best yoga asanas for covid 19 new variant jn 1 latest update
दीवार के सहारे योगा - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed