फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanurasana: धनुरासन के स्वास्थ्य लाभ, जानें अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

Sat, 30 Nov 2024 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Nov 2024 09:13 AM IST
सार

धनुरासन से लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही तरीके से और रोजाना अभ्यास किया जाना आवश्यक है। आइए धनुरासन के लाभ और इसके अभ्यास के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

विज्ञापन
Benefits Of Dhanurasana How To Do it Bow Pose Step By Step in Hindi
dhanurasana - फोटो : istock

Benefits Of Dhanurasana: स्वस्थ शरीर के लिए कई योगाभ्यासों में धनुरासन का नाम शामिल है। धनुरासन में शरीर की मुद्रा धनुष के जैसी होती है। इस आसन को अंग्रेजी में बो पोज कहते हैं। धनुरासन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जैसे यह शरीर की स्ट्रेचिंग से लेकर दर्द को कम करने में असरदार है। इस योगासन के अभ्यास से गर्दन के तनाव को कम करने और गर्दन व पीठ दर्द ठीक करने में मदद मिलती है। साथ ही पैरों की मांसपेशियों के तनाव को कम किया जा सकता है। पाचन में सुधार होता है।



इस योग के नियमित अभ्यास से कुछ दिनों के भीतर ही सकारात्मक प्रभावों का अनुभव करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, धनुरासन से लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही तरीके से और रोजाना अभ्यास किया जाना आवश्यक है। आइए धनुरासन के लाभ और इसके अभ्यास के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

Benefits Of Dhanurasana How To Do it Bow Pose Step By Step in Hindi
सर्दियों में कमर दर्द का कारण और बचाव - फोटो : Istock

धनुरासन के फायदे

धनुरासन योग के सही तरीके से अभ्यास करने से कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जैसे, 

  • पेट की मांसपेशियों को फैलाने के साथ पाचन क्रिया में सुधार करता है।
  • आपके टखनों, जांघों, छाती, गर्दन और कंधों की ताकत में सुधार करता है।
  • आपके पीठ को टोन करने के साथ  रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करता है।
  • छाती को फैलाने में मदद करता है जिससे सांस की प्रक्रिया आसान होती है। 
  • गर्दन के तनाव को कम करने के साथ गर्दन और पीठ दर्द को ठीक करने में मदद करता है।
  • पैरों की मांसपेशियों के तनाव को कम करने वाला योगासन है।
  • इस आसन के अभ्यास से नपुंसकता दूर करने में मदद मिल सकती है।
  • किडनी के संक्रमण से बचाव के लिए धनुरासन असरदार है।
Benefits Of Dhanurasana How To Do it Bow Pose Step By Step in Hindi
धनुरासन - फोटो : फाइल फोटो

धनुरासन के अभ्यास का सही तरीका

स्टेप 1- धनुरासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
स्टेप 2- अब हाथों को पैरों के पास रखते हुए घुटनों को मोड़ें।
स्टेप 3- मुड़े हुए घुटनों को पकड़कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Dhanurasana How To Do it Bow Pose Step By Step in Hindi
धनुरासन - फोटो : फाइल फोटो

स्टेप 4- अब श्वास लेते हुए सीने को ऊपर की ओर उठाएं और हाथों से पैरों को खींचें।
स्टेप 5- श्वास की गति पर ध्यान केंद्रित करें।
स्टेप 6- अब 15-20 सेकेंड तक इस अवस्था में रहें, फिर पूर्व की स्थिति में आ जाएं। 

विज्ञापन
Benefits Of Dhanurasana How To Do it Bow Pose Step By Step in Hindi
shoulder - फोटो : iStock

धनुरासन योग की सावधानियां
 

  • किसी भी योग को करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे धनुरासन योग ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए, जिनकी गर्दन में समस्या या पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी हो। इस तरह के योग से समस्या बढ़ सकती है।
  • एड़ियों को धीरे पकड़ें, बहुत जोर से न दबाएं। इससे परिसंचरण में बाधा आ सकती है।
  • इस योग का अभ्यास खाली पेट किया जाना चाहिए।

-----------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed