फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balasana: बालासन के अभ्यास का सही तरीका, जानें चाइल्ड पोज से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां

Fri, 08 Mar 2024 12:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 08 Mar 2024 12:14 PM IST
सार

बालासन के अभ्यास का सही तरीका बताया जा रहा है। साथ ही बालासन से होने वाले फायदे और अभ्यास के दौरान सावधानियों के बारे में भी जान लीजिए।

विज्ञापन
Benefits Of Balasana and How To Do Child Pose Step By Step in Hindi
बालासन - फोटो : istock

Benefits Of Balasana: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छी जीवनशैली, पौष्टिक खानपान के साथ ही शारीरिक सक्रियता जरूरी है। शारीरिक सक्रियता के लिए योगाभ्यास किया जा सकता है। इससे शरीर के अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह की सक्रियता होती है। कई अलग अलग तरह के योगासन, शरीर को अलग अलग तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। कई आसनों में से एक बालासन है, जिसका अभ्यास कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दिला सकता है। बालासन का नाम से ही अर्थ स्पष्ट है, बच्चे की मुद्रा में बैठने वाला आसन।



इस आसन में योगी की मुद्रा माता के गर्भ में शिशु जैसी होती है। बालासन यानी चाइल्ड पोज को शीर्षासन के बाद किए जाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां बालासन के अभ्यास का सही तरीका बताया जा रहा है। साथ ही बालासन से होने वाले फायदे और अभ्यास के दौरान सावधानियों के बारे में भी जान लीजिए।

Trending Videos
Benefits Of Balasana and How To Do Child Pose Step By Step in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालासन के फायदे
 

  • बालासन से शरीर की खोई हुई ऊर्जा वापस आती है और मन को शांति मिलती है।
  • इस आसन के अभ्यास से शरीर को आराम और ताजगी महसूस होती है।
  • इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी या स्पाइनल कॉलम में राहत मिलती है।
  • बालासन शरीर में मांसपेशियों को राहत देता है और पीठ दर्द, खासकर कमर, गर्दन और कंधों के दर्द से राहत दिलाता है।
  • बालासन के अभ्यास से घुटने में खिंचाव आता है और राहत मिलती है।
  • इस आसन से दिमाग शांत रहता है और तनाव व हल्के अवसाद से राहत मिल सकती है।
Benefits Of Balasana and How To Do Child Pose Step By Step in Hindi
बालासन - फोटो : istock

बालासन के अभ्यास का सही तरीका

स्टेप 1- बालासन के अभ्यास के लिए मैट पर घुटनों के बल बैठकर दोनों टखनों और एड़ियों को आपस में छुएं।

स्टेप 2- अब श्वास अंदर की ओर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर उठाएं। ध्यान दें कि हथेलियों को आपस में जोड़ना नहीं है।

स्टेप 3- फिर श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रखें कि कूल्हे के जोड़ों से झुकना है न कि कमर से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Balasana and How To Do Child Pose Step By Step in Hindi
बालासन - फोटो : pexel

स्टेप 4- तब तक आगे झुकें जब तक हथेलियां जमीन पर टिक नहीं जाती हैं।

स्टेप 5- अब सिर को जमीन पर टिका लें। आप बालासन की मुद्रा में हैं।

स्टेप 6- इस मुद्रा में शरीर को रिलैक्स करिए और लंबी श्वास लें न बाहर छोड़ें।

विज्ञापन
Benefits Of Balasana and How To Do Child Pose Step By Step in Hindi
बालासन - फोटो : pexel

स्टेप 7- दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में सख्ती से जोड़ लें। इनके बीच सिर रखकर सहारा ले सकते हैं।

स्टेप 8- अब सिर को दोनों हथेलियों के बीच धीरे से रखते हुए सामान्य श्वास रखें।

स्टेप 9- 30 सेकंड से पांच मिनट तक बालासन की मुद्रा में रह सकते हैं।   

----------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed