फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग के इन आसन से डिलीवरी बाद बढ़ा वजन हो जाएगा कम, इसे करना है बेहद आसान

Tue, 26 Nov 2019 12:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
balasan and naukasana yoga reduce postpartum belly fat

नौ महीने की लंबी अवधि के बाद जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसके शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव उसके वजन में होता है। लेकिन समय की कमी के चलते महिलाएं खुद के बारे में सोच ही नहीं पाती है। बहुत सी महिलाओं को लगता है कि खानपान में बदलाव करने से वजन घट जाएगा। लेकिन ऐसा करने से केवल शारीरिक कमजोरी का ही एहसास होता है। वजन कम करने के बारे में सोच रहीं है तो योग का सहारा लें। शुरूआती दिनों में डिलीवरी बाद के वजन को कम करने के लिए इन सरल से आसन को करना फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानें कौन सा योग है फायदेमंद।

balasan and naukasana yoga reduce postpartum belly fat
- फोटो : social media
बालासन

बालासन को करने के लिऐ सबसे पहले योगा मैट पर बैठने की पोजीशन में बैठ जाएं और फिर कूल्हों को एड़ियों पर रखते हुए बैठ जाएं। अब अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और माथे से जमीन को छुएं। हाथों को आगे की तरफ जमीन पर रखें जिसमें हथेलियां आसमान की तरफ हो। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर दबाव डालें और सीने से जांघों को दबाएं। इस अवस्था में थोड़ी देर रुकें। 


 
balasan and naukasana yoga reduce postpartum belly fat
yoga - फोटो : social media

शुरूआत में इसे करने में आपको परेशानी का सामना कर सकता है तो इसे केवल पांच बार करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे शरीर का स्टेमिना बढ़ेगा और आसन को करने का समय भी बढ़ जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
balasan and naukasana yoga reduce postpartum belly fat
नौकासन

सबसे पहले कूल्हों के बल बैठ जाएं। अपने पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं और धड़  को पीछे की तरफ झुकाएं। यानी की नाव की अवस्था में शरीर को रखें। इस अवस्था में रहते हुए हाथों को आगे की तरफ सीधा रखते हुए घुटने की सीध में रखें। पैर के आगे की तरफ सीधा रखें। इस अवस्था में एक बार में पांच सेकेंड ही रुके। 


 
विज्ञापन
balasan and naukasana yoga reduce postpartum belly fat
- फोटो : social media

डिलीवरी के बाद शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए नौकासन एक बढ़िया उपाय है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनमें कसावट आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed