फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: योगासनों के दौरान ऐसी गलतियां करने से बचें, फायदे की जगह शरीर को हो सकता है नुकसान

Mon, 01 Aug 2022 11:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Avoid These Mistakes While Doing Yoga Asanas Know Exercise Safety Precautions in Hindi
योग के दौरान बरतें सावधानियां - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की सलाह देते हैं। योगासनों का अभ्यास शरीर और मन, दोनों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। हालांकि योगासनों से अधिकतम लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है जब इसका सही तरीके से नियमित अभ्यास किया जाए।



योग विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ योग करना ही काफी नहीं है, यदि आप आसनों को गलत तरीके से करते हैं तो इससे आपको लाभ की जगह नुकसान होने का जोखिम हो सकता है, सभी लोगों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

योग विशेषज्ञ कहते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि योग का अभ्यास न केवल आपके शरीर के लिए बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण जीवन शक्ति के लिए सबसे बेहतर तरीका है। हालांकि अक्सर लोग अभ्यास के दौरान कई तरह की गलतियां करते रहते हैं, जिससे ज्यादातर लोग अनजान भी होते हैं। ये गलतियां समय के साथ आपको हानि पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि योगासनों के अभ्यास के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक होता है?

Avoid These Mistakes While Doing Yoga Asanas Know Exercise Safety Precautions in Hindi
सही तरीके से करें योग का अभ्यास - फोटो : Istock

ज्यादातर लोग करते हैं इस तरह की गलतियां

योग विशेषज्ञ कहते हैं, सामान्यतौर पर योग के शुरुआती दिनों में हम सभी जल्द से जल्द अधिकतम लाभ प्राप्त करने के चक्कर में कई तरह की गलतियां करते रहते हैं। इनमें से कुछ गलतियां ये हैं, जो आपके संपूर्ण योग साधना को विचलित कर सकती हैं।

  • अपने साथ के योग कर रहे लोगों से अपनी तुलना करना।
  • शुरुआत में ही ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करने पर मजबूर करना। 
  • अपनी क्षमता पर ध्यान न रखना।
  • बहुत जल्दबाजी में योगासनों का अभ्यास करना।
Avoid These Mistakes While Doing Yoga Asanas Know Exercise Safety Precautions in Hindi
योग को लेकर रखें कुछ बातों का विशेष ख्याल - फोटो : Istock

योग हमेशा खाली पेट ही करें

योग विशेषज्ञ कहते हैं, योग करते समय सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह होती है कि योगासनों का अभ्यास हमेशा खाली पेट ही करना उचित रहता है। यही कारण है कि सभी लोगों को सुबह-सुबह अभ्यास की आदत बनाने पर जोर दिया जाता है। पेट भरा हुआ रहने से आपको असहजता हो सकती है साथ ही इसमें कुछ निश्चित मुद्राएं करने में भी आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। योग करने से पहले थोड़ा पानी पी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These Mistakes While Doing Yoga Asanas Know Exercise Safety Precautions in Hindi
योग हल्के कपड़ों में करें - फोटो : istock

हमेशा हल्के कपड़े में करें योग

योग विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर देखा जाता रहा है कि ज्यादातर लोग योग के खास कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि किसी भी अभ्यास को करने से पहले शरीर को अच्छी तरह से खुला और आरामदायक रखना आवश्यक होता है। इसके लिए योग करने से पहले हमेशा आरामदायक कपड़े ही पहनें। यह आपकी सांस और मुद्रा को बेहतर तरीके से करने में सहायक होगा। जितना आरामदायक स्थिति में शरीर रहेगा, आपके लिए आसनों को उतना बेहतर तरीके से करना आसान होगा।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed