फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिमेंशिया से पीड़ित थे अटल बिहारी वाजपेयी, जानें इससे बचने के उपाय

Thu, 16 Aug 2018 05:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee suffering from dementia what you can do to prevent from this disease
Atal Bihari Vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 5.05 बजे निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्हें डिमेंशिया, किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है डिमेंशिया और इससे बचने के उपाय...
Atal Bihari Vajpayee suffering from dementia what you can do to prevent from this disease
Atal Bihari Vajpayee
डिमेंशिया एक अवस्था है, जिसमें इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती है। इस बीमारी से लोग अवसाद में चले जाते हैं। ये निर्णय लेने की क्षमता को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। इसमें व्यक्ति के लिए कुछ याद रखना मुश्किल हो जाता है। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए कोई दवा टीका नहीं है। अगर आपको इससे बचना है तो जरूरी है कि आप एक संतुलित जीवनशैली अपनाएं।  
Atal Bihari Vajpayee suffering from dementia what you can do to prevent from this disease
high protein diet
संतुलित आहार वाले खाद्य-पदार्थ
एक शोध के मुताबिक स्वस्थ मस्तिष्क संबंधित आहार के सेवन से डिमेंशिया के होने के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में हरी सब्जिया, फल, साबुत अनाज और मैग्नीशियम का सेवन करें। इसके अलावा दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन बी 12, विटामिन सी, विटामिन ई और फोलेट मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee suffering from dementia what you can do to prevent from this disease
exercise
व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने की आदत डालें। आपकी ये आदत आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ डिमेंशिया होने के खतरे को कम करती है। आप चाहे तो कार्डियोवास्कुलर व्यायाम जैसे कि पैदल चलना, तैरना और दौड़ना कर सकते हैं। नियमित व्यायाम करने से आपके दिल की पंपिंग बल को मजबूती मिलती है साथ ही यह मस्तिष्क तक पहुंचने वाले रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee suffering from dementia what you can do to prevent from this disease
family lunch
समाज में जुड़ना
समाज में मिल जुलकर रहने से भी डिमेंशिया के जोखिम को कम किया जा सकता है। अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, क्योंकि समाजिक गतिविधियां शारीरिक और मानसिक गतिविधि को जोड़ने का काम करती है। जो कि हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है। यह मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच संपर्क को उत्तेजित करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed