फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कपालभाति या अनुलोम विलोम? जानिए आपकी सेहत के आधार पर कौन सा प्राणायाम है फायदेमंद

Sun, 28 Aug 2022 12:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Aug 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
apalbhati Anulom Vilom Pranayam Benefits According to Your Health in Hindi
योगासन से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

प्राणायाम बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद योगाभ्यास माने जाते हैं। मानसिक शांति प्रदान करने के साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के लक्षणों और कारकों को कम करने में भी प्राणायाम का अभ्यास आपके लिए मददगार हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से दुनिया के अधिकतर हिस्सों में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में सभी लोगों को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। कई प्रकार के प्राणायाम के नियमित अभ्यास की आदत इसमें आपके लिए लाभकारी हो सकती है।



योग विशेषज्ञ कपालभाति और अनुलोम विलोम प्राणयाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, इन प्राणायामों का अभ्यास करके सभी को लाभ मिल सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि प्राणायाम तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं जिससे न्यूरोट्रांसमीटर्स का काम आसान हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर जैसी तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने में भी इन अभ्यासों को कारगर पाया गया है। आइए जानते हैं कि आपकी सेहत के आधार पर इन योगासनों के अभ्यास के क्या लाभ हो सकते हैं?

apalbhati Anulom Vilom Pranayam Benefits According to Your Health in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ - फोटो : Istock

अनुलोम विलोम का अभ्यास

अनुलोम विलोम प्राणायाम का वर्षों से अभ्यास किया जाता रहा है। सांस लेने की यह वैकल्पिक अभ्यास विधि, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। एकाग्रता, ध्यान और तनाव-चिंता से राहत दिलाने आदि में इस अभ्यास को काफी कारगर माना जाता रहा है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी अनुलोम विलोम प्राणायाम  आपके लिए लाभकारी  हो सकता है। मस्तिष्क, श्वसन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए इस प्राणायाम अभ्यास को बेहतर माना जाता है।

apalbhati Anulom Vilom Pranayam Benefits According to Your Health in Hindi
कपालभाति प्राणायाम से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ लाभ के लिए पहला पसंद रहा है। अध्ययनों में पाया गया है कि इस योग के अभ्यास से पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या होती है उन्हें इससे लाभ मिल सकता है। इस योगासन को करने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। यह एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे आपके मूड को ठीक रखने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
apalbhati Anulom Vilom Pranayam Benefits According to Your Health in Hindi
योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

क्या है विशेषज्ञों की राय?

योग विशेषज्ञ कहते हैं, प्राणायाम के अभ्यास के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। शांत अवस्था में बैठकर खाली पेट इन योगासनों का अभ्यास करने से आपको कई प्रकार से लाभ मिल सकते हैं। कपालभाति और अनुलोम विलोम योगासन शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर प्रभावी पाए गए हैं, ऐसे में इसके अभ्यास की आदत बनाना आपकी सेहत को विशेष लाभ दे सकती है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed